एक्सप्लोरर

ABP के सवाल पर बोले शिवराज, ‘MP में कर्जमाफी प्रभावी मुद्दा नहीं’

भोपाल: एमपी में कर्जमाफी की मांग पर किसानों का आंदोलन गर्म है. लेकिन एमपी के सीएम शिवराज सिंह को राज्य में ये कोई मुद्दा ही नहीं लगता. शिवराज ने एबीपी  न्यूज के कर्जमाफी और आत्महत्याओं को लेकर पूछे गए तीखे सवालों का जवाब देते हुए ये बयान दिया है.

MP: मंदसौर पहुंचे शिवराज से बोलीं पीड़ित किसान की पत्नी- 'मेरा पति लौटा दो'

एमपी में किसान आदंलोन के बाद किसानों की आत्महत्याएं थम नहीं रही है. शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र में तीन किसानों की खुदकुशी के बाद कल राज्य में फिर दो किसानों ने आत्महत्या कर ली. बावजूद शिवराज समझने के लिए तैयार नहीं दिख रहे हैं. उनका कहना है कि खुदकुशी के कई और कारण भी हो सकते हैं.

ABP के सवाल पर बोले शिवराज, ‘MP में कर्जमाफी प्रभावी मुद्दा नहीं’

बालाघाट जिले के किसान रमेश बसेने ने डेढ़ लाख का कर्ज न चुका पाने पर जान दे दी तो बड़वानी जिले के किसान शोमला ने एक लाख का सरकारी और दो लाख का एक साहूकार का कर्ज न चुका ने पर जान दे दी. एमपी में कर्ज के बोझ में दबे सात किसान आठ जून के बाद खुदकुशी कर चुके हैं. लेकिन शिवराज को इसका कुछ और कारण दिख रहा है.

किसान आंदोलन: फायरिंग में मारे गये किसानों के परिजन को CM शिवराज ने सौंपे 1-1 करोड़ रूपये मुआवजे के कागजात

भोपाल में 72 घंटे के अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार में किसानों को लेकर कथनी और करनी में भेद है.

कर्जमाफी एमपी के पड़ोसी राज्य यूपी और महाराष्ट्र में बीजेपी को मुद्दा लगता है लेकिन शिवराज को एमपी में ये प्रभावी मुद्दा नहीं दिखता. मंदसौर के दौरे में जिस तरह किसानों को बिना कोई ठोस आश्वासन दिए और अपनी सरकार का गुणगान करके शिवराज चले गए, उससे किसानों में भारी नाराजगी है.

कल मृतक किसानों के परिवार से मिले थे शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने कल हिंसा प्रभावित मंदसौर जिले में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान एक मृतक किसान की पत्नी के सवाल ने शिवराज को खामोश कर दिया. पति खो चुकी पत्नी ने कहा, “सीएम साहब आंसू तो पोछ नहीं पाए, मेरा पति वापस लौटा दें? मुझे मेरा पति चाहिए.” सीएम शिवराज ने इस दौरान मृतक किसानों के परिवार वालों को एक-एक करोड़ रुपए के मुआवजे के कागजात भी सौंप दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget