एक्सप्लोरर

लोन मोरेटोरियम: क्या ब्याज पर मिलेगी राहत? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में लोन मोरेटोरियम मामले में सुनवाई की जाएगी. पहले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि कोरोना संकट के दौरान लोगों का क्रेडिट स्कोर काफी प्रभावित हुआ है.

नई दिल्ली: लोन मोरेटोरियम मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई की जाएगी. जस्टिस अशोक भूषण, आर सुभाष रेड्डी और एमआर शाह की बेंच इस मामले में सुनवाई कर रही है. वहीं याचिकाकर्ता की ओर से लगातार ब्याज में राहत की मांग की जा रही है. याचिकाकर्ता का कहना है कि कोरोना के कारण लोगों के क्रेडिट स्कोर पर काफी असर पड़ा है. ऐसे में ब्याज पर राहत दिए जाने की दरकार है.

सुप्रीम कोर्ट में लोन मोरेटोरियम मामले में आज सुनवाई की जाएगी. इससे पहले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि कोरोना संकट के दौरान लोगों का क्रेडिट स्कोर काफी प्रभावित हुआ है. जिसके कारण भविष्य की भुगतान की संभावनाएं भी प्रभावित होंगी. वहीं वसूली के लिए बैंकों की ओर से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए ब्याज में राहत दिए जाने की काफी ज्यादा जरूरत है.

केंद्र कर चुकी है विरोध

वहीं पिछली सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने 2 दिसंबर तक मामले को स्‍थगित कर दिया था. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि बैंक व्यापार के सामान्य नियमों का पालन कर सकते हैं. वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार लोन मोरेटोरियम को फिर से बढ़ाने का विरोध कर चुकी है. सुप्रीम कोर्ट में केंद्र के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की ओर से कहा गया कि छोटे कर्जदारों को पहले ही लोन मोरेटोरियम का फायदा दिया जा चुका है. वहीं मोरेटोरियम की अवधि बढ़ाने से मुश्किलें बढ़ेगी.

क्या है मामला

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों की आमदनी में आई कमी के मद्देनजर इस साल मार्च से अगस्त तक मोरेटोरियम योजना लागू की गई थी. इसके तहत लोगों को बैंक लोन पर बकाया किश्त टालने की छूट दी गई थी. योजना का लाभ लेने वालों की शिकायत थी कि अब बैंक बकाया राशि पर अतिरिक्त ब्याज लगा रहे हैं, जो कि सही नहीं है.

इस मामले पर कोर्ट ने सरकार से सवाल पूछा था. इसके बाद सरकार ने 2 करोड़ रुपये तक के कर्ज के लिए ब्याज के ऊपर ब्याज न लगाने का फैसला लिया. इसमें 2 करोड़ रुपये तक के लघु और मध्यम दर्जे के व्यापार के लोन, एजुकेशन लोन, होम लोन, उपभोक्ता सामग्री के लिए लोन, क्रेडिट कार्ड बकाया, कार-टू व्हीलर लोन और पर्सनल लोन को शामिल किया गया.

यह भी पढ़ें: लोन मोरेटोरियम मामले का हुआ निपटारा, औद्योगिक क्षेत्र को राहत पर SC में सुनवाई अगले हफ्ते लोन मोरेटोरियम मामला: RBI की सुप्रीम कोर्ट से अपील- NPA घोषणा पर प्रतिबंध के अंतरिम आदेश को हटाया जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP Protest LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget