एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'शहजादे में नवाबों के खिलाफ बोलने की ताकत नहीं', राजपूतों पर राहुल गांधी के बयान पर पीएम मोदी ने घेरा

PM Modi Attack On Rahul Gandhi: कर्नाटक में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या का मामला भी उठाया.

Lok Sabha Elections: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी की राजपूत समाज पर की गई टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने क्षत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान व्यक्ति का अपनान किया है. 

उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने हमारी आजादी की लड़ाई को भी तुष्टिकरण के नजरिए से लिखवाया है. कांग्रेस के शहजादे ने क्षत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान व्यक्ति का अपनान किया है. राजाओं को अपमानित किया. भारत में जो अत्याचार सुल्तानों ने किए, निजामों ने किए, बादशाहों ने किए लेकिन आप राजाओं को अपमानित करते हो. कांग्रेस को औरंगजेब के अत्याचार याद नहीं आते, ये उनके समर्थन करने वाली पार्टी के साथ गठबंधन करते हैं. इनको वो नवाब याद नहीं आए जिन्होंने भारत के विभाजन में भूमिका निभाई. कांग्रेस के शहजादे को नवाबों के खिलाफ एक शब्द बोलने की उनमें ताकत नहीं है. यही मानसिकता कांग्रेस के मैनिफेस्टो में भी दिखती है. जहां कांग्रेस आती है तो विकास रुक जाता है."

'औरंगजेब ने सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा और अपवित्र किया'

कांग्रेस को औरंगजेब के अत्याचार याद नहीं आते, जिसने हमारे सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा, अपवित्र किया. कांग्रेस औरंगजेब की गुणगान करने वाली पार्टियों के साथ खुशी से गठबंधन करती है. ये भूल गए, जिन्होंने हमारे तीर्थों को तहस-नहस किया, लूटपाट किया, गौ हत्याएं की. 

कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस की सरकार तुष्टिकरण को ही प्राथमिकता देती है, उनके लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है। उनको सिर्फ अपनी वोटबैंक की चिंता है. जब बेंगलुरु के कैफे में बम धमाका हुआ, तभी कांग्रेस ने गंभीरता से नहीं लिया. यही नहीं, कांग्रेस ने वोट के लिए पीएफआई जो आतंकवाद को पनाह देने वाला देश विरोधी संगठन है, जिस पर मोदी सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है. कांग्रेस सिर्फ एक सीट वायनाड जीतने के लिए ऐसे पीएफआई आतंकी संगठन का बचाव करने में लगी है."

ये भी पढ़ें: Congress Manifesto: 'काल्पनिक भूतों से लड़ रहे प्रधानमंत्री', चिदंबरम ने PM मोदी को लेकर क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget