एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024 Exit Poll: ‘कर्नाटक में डबल डिजिट क्रॉस करेंगे’, एग्जिट पोल के नतीजों पर बोले डीके शिवकुमार- नहीं है विश्वास

DK Shivakumar On Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं और इसमें एक बार फिर एनडीए सरकार बनती दिख रही है. कांग्रेस पार्टी के नेता कह रहे हैं कि उन्हें इस पर विश्वास नहीं.

Lok Sabha Election Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी सातों चरणों के मतदान हो चुके हैं. आज शनिवार (01 जून) को आखिरी चरण के लिए वोटिंग हुई और अब 4 जून को नतीजों का इतंजार है. उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें कर्नाटक में एनडीए गठबंधन को बहुत ज्यादा नुकसान होता नहीं दिख रहा है. इसको लेकर कांग्रेस नेता और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि वो एग्जिट पोल के आंकड़ों पर विश्वास नहीं करते. कांग्रेस डबल डिजिट क्रॉस करेगी.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं रिपीट कर रहा हूं कि मुझे किसी एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं है. मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं कि हम कर्नाटक में दोहरे अंक को पार करेंगे.” दरअसल, एग्जिट पोल में कर्नाटक के अंदर बीजेपी और जेडीएस गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है और कांग्रेस बहुत पीछे नजर आ रही, इसको लेकर डीके शिवकुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

एग्जिट पोल में कर्नाटक का हाल

कर्नाटक की 28 सीटों के लिए एबीपी सी-वोटर ने जो सर्वे किया है, उसमें एनडीए को 23 से 25 और कांग्रेस को 03 से 05 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसके अलावा अन्य एग्जिट पोल में भी बीजेपी वाले गठबंधन को ही बढ़त मिलती दिखाई गई है.

28 सीटों का गणित

कर्नाटक में 28 सीटों पर 26 अप्रैल और 7 मई को कुल दो चरणों में वोटिंग हुई थी. पहले चरण में 14 सीटों- उडुपी-चिकमंगलूर, चित्रदुर्ग, साउथ कन्नड़, तुमकुर, मैसूर, मांड्या, बेंगलुरु ग्रामीण, चामराजनगर, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु साउथ, बेंगलुरु सेंट्रल, चिकबलपुर औऱ कोलार. दूसरे चरण में 14 सीटों- बीजापुर, शिमोगा, दावणगेरे, उत्तर कन्नड़, धारवाड़, हावेरी, बेल्लारी, कोप्पल, बीदर, रायचूर, गुलबर्गा, बागलकोट, बेलगाम और चिकोडी पर वोटिंग हुई.

पहले चरण के दौरान कर्नाटक में 69.96 प्रतिशत और दूसरे चरण के दौरान 69.56 प्रतिशत मतदान हुआ. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी (एनडीए) को 25 सीटें मिलीं थीं. कांग्रेस ने 1 सीट और जेडीएस को 1 सीट मिली थी. उस समय बीजेपी राज्य की सत्ता में थी और इस समय कांग्रेस पार्टी सत्ता पर राज कर रही है और ऐसे में एग्जिट पोल के नतीजे अगर असली नतीजों में बदल जाते हैं तो कांग्रेस की किरकिरी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election Exit Poll 2024: इस एग्जिट पोल में PM मोदी का सपना हुआ साकार, NDA हुआ 400 पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget