एक्सप्लोरर

भाई फैजल ने तरेरी आंखें तो बहन मुमताज बोलीं- मैं पक्की कांग्रेसी, अहमद पटेल थे संकटमोचन, उनका परिवार कैसे दे रहा कांग्रेस को टेंशन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में शामिल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में सीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला अभी तय नहीं हुआ है और कांग्रेस में बगावत होने लगी है.

AAP-Congress Alliance: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सामने सीट शेयरिंग को लेकर सवाल कई राज्यों में बरकरार है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस तीन राज्यों में सीट बंटवारे को लेकर सहमत है.

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में सीटों के तालमेल पर सहमत हैं लेकिन गुजरात की भरूच सीट को लेकर पेच फंसा है क्योंकि दिवंगत अहमद पटेल के कारण पार्टी के लोगों की भरूच से भावना जुड़ी हुई है.  सूत्रों का यह भी कहना है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भरूच सीट AAP को दिए जाने के पक्ष में नहीं हैं. वहीं भरूच सीट को AAP को दिए जाने के पक्ष में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल भी नहीं हैं. राजनीतिक गलियारों में फैसल और उनकी बहन मुमताज पटेल को कांग्रेस की तरफ से भरूच सीट पर टिकट का दावेदार माने जा रहा है.

फैसल पटेल ने क्या कहा? 
फैसल पटेल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘माननीय राहुल गांधी, आपने मेरी और भरूच कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात सुनी. हमारा समर्थन करके, मुझे और मेरे साथी भरूच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया है. मैं आपसे वादा करता हूं कि भरूच लोकसभा जीतकर आपके विश्वास पर खरा उतरूंगा.’’

फैसल पटेल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है. 'इंडिया' गठबंधन बहुत जरूरी है. भरूच सीट को जीतने में कांग्रेस को ज्यादा आसानी होगी. AAP की ताकत एक ही विधानसभा सीट में है. मेरा मानना है कांग्रेस को ही भरूच सीट मिलनी चाहिए है. मैं इस गठबंधन का समर्थन नहीं करूंगा.''

मुमताज पटेल ने क्या कहा?
मुमताज पटेल ने कहा कि बातचीत चल रही है.  उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, '' खबर आई तो पूरे काडर को नाराजगी हुई. लोग कहते हैं कि अहमद पटेल का परिवार, लेकिन मैं और फैसल पटेल ही नहीं पूरा कांग्रेस परिवार है. हम पूरी उम्मीद रखते हैं पार्टी हाई कमान से, मैंने सुना है कि राहुल गांधी ने भी आपत्ति जताई है.'' 

उन्होंने ट्वीट किया कि मैं अपने पिता अहमद पटेल की तरह एक सच्ची कांग्रेसी हूं, जो कांग्रेस पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा और समर्पण की विरासत को प्रेरित करता है. ये प्रतिबद्धता मेरी आखिरी सांस तक कायम है. 

दरअसल, अहमद पटेल गांधी परिवार के बेहद करीबी थे और उन्हें कांग्रेस का संकटमोचन माना जाता था. पटले का 25 नवंबर, 2020 को कोविड संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया था. 21 अगस्त 1949 को जन्मे पटेल ने सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव के रूप में भी काम किया. 

इनपुट भाषा और आईएनएस से भी. 

ये भी पढ़ें- हो गया गठबंधन, सीट शेयरिंग पर भी बन गई बात, अखिलेश यादव ने बताया- अब क्या है UP में I.N.D.I.A के आगे का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ideas of India Summit Day 2 Live: पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना सही या गलत? आइडियाज ऑफ इंडिया में क्या बोले पूर्व रॉ चीफ
Live: पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना सही या गलत? आइडियाज ऑफ इंडिया में क्या बोले पूर्व रॉ चीफ
West Bengal SIR Voter List: पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट 2026 जारी, वोटिंग से पहले अंतिम मतदाता सूची में इस तरह ढूंढे अपना नाम
पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट 2026 जारी, वोटिंग से पहले अंतिम मतदाता सूची में इस तरह ढूंढे अपना नाम
एक दिन में 2 बार रेप! बॉयफ्रेंड से शादी का झांसा देकर ठगा, अजनबी ने रेप कर 5वीं मंजिल से फेंका
एक दिन में 2 बार रेप! बॉयफ्रेंड से शादी का झांसा देकर ठगा, अजनबी ने रेप कर 5वीं मंजिल से फेंका
दो बच्चों को छोड़कर बॉयफ्रेंड संग रह रही थी पत्नी, हत्या करने वाले पति को 10 साल बाद मिली उम्रकैद
दो बच्चों को छोड़कर बॉयफ्रेंड संग रह रही थी पत्नी, हत्या करने वाले पति को 10 साल बाद मिली उम्रकैद

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: भारत से अमेरिका अपना हाथ खींच रहा ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
Embed widget