एक्सप्लोरर

36 मौत के बाद भी बच जाएगी हरियाणा के सीएम खट्टर की कुर्सी !

राम रहीम यानी अब कैदी नंबर 1997 के लिए रोहतक जेल में ही सीबीआई की विशेष अदालत लगाई जाएगी. सुनवाई के लिए जज को हेलिकॉप्टर से रोहतक जेल तक पहुंचाया जाएगा. सोमवार को जेल में ही राम रहीम को सजा भी सुनाई जाएगी.

नई दिल्लीः डेरा हिंसा में अब तक 36 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया है. अभी तक केवल एक शव की शिनाख्त हुई है. बाक़ी सब अज्ञात हैं. ये जानकारी हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट को दी है. उधर राम रहीम यानी अब कैदी नंबर 1997 के लिए रोहतक जेल में ही सीबीआई की विशेष अदालत लगाई जाएगी. सुनवाई के लिए जज को हेलिकॉप्टर से रोहतक जेल तक पहुंचाया जाएगा. सोमवार को जेल में ही राम रहीम को सजा भी सुनाई जाएगी.

गुरमीत राम रहीम के फैसले के बाद फैली हिंसा में 36 लोगों के मारे जाने के बावजूद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की कुर्सी बची रह सकती है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को हटाने का एलान नहीं किया है. खट्टर के इस्तीफे की पुरजोर मांग के बावजूद केंद्रीय नेतृत्व उन्हें सीएम बनाए रख सकता है.

Ram Rahim Rape Case 

  • डेरा हिंसा में अब तक 36 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने  डेरा हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है. वहीं सिरसा जिला प्रशासन ने कल सुबह छह बजे से 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है. वहीं पंजाब के बरनाला में आज रात 9 बजे से जारी हुआ कर्फ्यू कल सुबह 9 बजे तक जारी रहेगा.
  • डिप्टी एडवोकेट जनरल गुरदास सिंह सलवारा बर्खास्त डिप्टी एडवोकेट जनरल गुरदास सिंह सलवारा को जेल ले जाते वक्त राम रहीम का बैग उठाने के चलते बर्खास्त कर दिया गया है. बाबा का खास ख्याल रखने के चलते उन पर ये बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है.
  • पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर ​सिंह ने कहा पंजाब में शांति है राम रहीम समर्थकों की हिंसा पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ​सिंह ने कहा कि पंजाब में पूरी तरह से शांति है. यहां न कोई गोलीबारी हुई और न ही लाठीचार्ज. मैं किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं करुंगा और न ही ​हिंसा होने दी जाएगी.  पंजाब में हालात काबू में है और 3 जिलों से कर्फ्यू पूरी तरह हटा लिया गया है.
  • डेरा हिंसा में मौत का आंकड़ा 32 तक पहुंचा डेरा समर्थकों के द्वारा की गई हिंसा में अब हिंसा में मौत का आंकड़ा 33 तक पहुंच गया है. सरकारी दावे के मुताबिक अभी तक केवल एक शव की शिनाख्त हुई है. इस मामले में अब तक 8 केस दर्ज हो चुके हैं और 524 लोग पकड़े गये हैं. वहीं राम रहीम के 6 गार्ड पर देशद्रोह का केस चलाया जाएगा. हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट को बताया है.
  • हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर को हटाने का फैसला नहीं बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को हटाने का फैसला नहीं किया है. कांग्रेस ने हरियाणा में हुई मौतों के मद्देनजर सीएम मनोहर लाल खट्टर को हटाने की मांग की सूत्रों के मुताबिक बीजेपी खट्टर को हटाने के मूड में नहीं है. आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर बैठक की थी. बैठक में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल थे.
  • 28 अगस्त को रोहतक जेल ही होगा सजा का एलान राम रहीम यानी अब कैदी नंबर 1997 के लिए रोहतक जेल में ही सीबीआई की विशेष अदालत लगाई जाएगी. 28 तारीख को रेप केस पर सजा सुनाने के लिए जेल में कोर्ट रूम बनाया जाएगा और सुनवाई के लिए जज को हेलिकॉप्टर से पहुंचाया जाएगा.
  • राम रहीम के समर्थकों की गाड़ियों में मिले हथियार हिंसा के बाद गाडियों की चेकिंग के दौरान राम रहीम के समर्थकों की गाडियों में हथियार मिले. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कल राम रहीम के समर्थकों की गाडियों से माउजर और पिस्टल सहित एके 47 भी बरामद की गई.
  • हिंसा में मारे गए सभी लोग डेरा सच्चा सौदा के समर्थक थे हरियाणा के प्रमुख सचिव ने बताया कि कल से जारी हिंसा में मारे गए सभी लोग डेरा सच्चा सौदा के समर्थक ही थे. जिन लोगों की मौत हुई है उनमें एक भी लोकल लोग शामिल नहीं हैं.
  • खट्टर सरकार को हाईकोर्ट की फटकार पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पंचकूला सहित पूरे राज्य में हुई हिंसा को लेकर खट्टर सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. हाईकोर्ट ने सरकार को लताड़ते हुए कहा है कि सरकार ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए डेरा सच्चा सौदा के सामने सरेंडर कर दिया और पंचकूला को जलने दिया. हाईकोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए सरकार से कहा कि उन लोगों की लिस्ट हाई कोर्ट को दी जाए जिन्होंने पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया. उनकी संपत्ति कुर्क करके नुकसान की भरपाई की जाएगी.
  • जेल में राम रहीम का नया नाम कैदी नंबर 1997 होगा रेप का दोषी करार होने के बाद डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को जेल में नई पहचान मिली है. जेल में राम रहीम का नया नामकरण हुआ है, जिसके तहत उन्हें कैदी नंबर 1997 नाम दिया गया है. ये जानकारी हरियाणा के डीजी के.पी.सिंह ने दी.
  • जेल में रामरहीम को आम कैदियों की तरह रखा गया हरियाणा के मुख्य सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई देते हुए कहा है कि जेल में रामरहीम को आम कैदियों की तरह रखा गया है. जेल में उन्हें एसी की सुविधा देने वाली खबरें गलत हैं. सुबह कई जगह खबरें चली थीं कि गुरमीत राम रहीम को जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है.
  • कल हुआ था भारी हंगामा 15 साल पुराने साध्वी रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा मिलने के बाद से ही कल पंजाब-हरियाणा समेत दिल्ली में समर्थकों ने भारी ताडंव मचाया था. हरियाणा में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस ने राज्य की खट्टर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. कांग्रेस ने खट्टर सरकार को पूरे मामले से निपटने में पूरी तरह से फेल बताया.
यह भी पढ़ें- जानें, बलात्कारी राम रहीम पर फैसला आने के बाद से रात तक का पूरा घटनाक्रम हरियाणा: विरोध-प्रदर्शन में 30 की मौत, 250 से ज्यादा घायल, CM खट्टर से इस्तीफे की मांग तेज वो शख्स जिसके दोषी करार होते ही फॉलोअर्स बने गुंडे ! आखिर कौन है गुरमीत राम रहीम सिंह ? समर्थकों की गुंडागर्दी देख हाई कोर्ट का आदेश- राम रहीम की संपत्ति जब्त करके हो नुकसान की भरपाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग - टाइमलाइन
ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'
ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget