एक्सप्लोरर

25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, बैगेज से लेकर एयरपोर्ट एंट्री तक-सारे सवालों के जवाब जानें

अगर आप भी 25 मई से शुरू होने वाली घरेलू हवाई उड़ानों से सफर करने की सोच रहे हैं तो यहां पर इससे जुड़े सारे सवालों के जवाब जान सकते हैं.

नई दिल्लीः 25 मई 2020 से शुरू होने वाली घरेलू कमर्शियर उड़ानों के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एसओपी यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत गाइडलाइंस जारी की हैं और यात्रियों को बताया है कि उन्हें किन नियमों के तहत यात्रा करनी होगी. अगर आप भी 25 मई से शुरू होने वाली डॉमेस्टिक फ्लाइट्स से उड़ान भरने की सोच रहे हैं तो यहां जानें उन सवालों के जवाब जो आपके मन में उठ रहे हैं.

यात्रा से जुड़े कुछ अहम सवाल और उनके जवाब

सवालः यात्रा के लिए नियमों में कौनसे अहम बदलाव हैं जिन्हें जानना जरूरी है?

सभी यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर और यात्रा के दौरान ग्लव्स और मास्क पहनना जरूरी है, पूरी यात्रा के दौरान भी इन्हें पहनना जरूरी होगा.

यात्रियों की थर्मल स्कॅीनिंग होगी और केवल वही यात्री फ्लाइट बोर्ड कर पाएंगे जिनको कोरोना वायरस संक्रमण के कोई लक्ष्ण नहीं दिखेंगे.

14 साल से कम आयु के बच्चों के अलावा और सभी को फोन में आरोग्य सेतु एप का रखना जरूरी होगा.

सवालः क्या होगा अगर मेरे पास आरोग्य सेतु एप नहीं है लेकिन वैलिड टिकट है तो?

अगर आपके पास आरोग्य सेतु एप नहीं होगा तो एयरपोर्ट में एंट्री नहीं मिलेगी और इसके बाद आगे चलकर अगर एप में ग्रीन नहीं दिखा तो टर्मिनल में एंट्री नहीं मिल पाएगी.

सवालः फ्लाइट के समय से कितनी देर पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा?

यात्रियों को यात्रा के शुरू होने से 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा.

केवल वही यात्री एयरपोर्ट टर्मिनल में एंट्री ले पाएंगे जिनकी फ्लाइट 4 घंटे बाद या उससे कम समय के भीतर है.

सवालः क्या निजी वाहनों को एयरपोर्ट के क्षेत्र में जाने की इजाजत है? अगर नहीं तो यात्री एयरपोर्ट कैसे पहुंचेगे?

निजी वाहनों को एयरपोर्ट एरिया में जाने की इजाजत होगी और हालांकि केवल चुनिंदा टैक्सी और कैब को यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचाने और ले जाने की सुविधा मिलेगी. केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों और प्रशासन को ये सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि वो सार्वजनिक परिवहन और प्राइवेट टैक्सी के इंतजाम यात्री और एयरलाइन क्रू के लिए कराएं.

सवालः क्या नई गाइडलाइंस के तहत यात्रा के दौरान बैगेज और सूटकेस के लिए कोई सीमा तय की गई है?

बैग और सूटकेस के लिए कहा गया है कि एक चेक-इन बैग ले जा सकते हैं लेकिन इसके साथ ही यात्रियों को कम से कम सामान के साथ यात्रा करने के लिए सुझाव दिए गए हैं. हालांकि आगमन और प्रस्थान दोनों ही टर्मिनल्स पर ट्रॉली की सुविधा नहीं मिलेगी. केवल खास मामलों के अलावा ट्रॉली की सुविधा नहीं मिल पाएगी. जब इन ट्रॉली पर सामान लोड किया जाएगा तो इन्हें डिसइंफेक्ट भी किया जाएगा.

सवालः अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानें कब तक बहाल हो पाएंगी?

अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को बहाल करने के बारे में अभी तक कोई सूचना सरकार की तरफ से नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें

25 मई से शुरू होने वाली घरेलू विमान सेवाओं के लिए गाइडलाइंस जारी, 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget