एक्सप्लोरर

Udaipur Tailor Murder Case: कौन थे कन्हैया लाल, जिनकी निर्मम तरीके से हुई हत्या, जानिए उदयपुर कांड की पूरी हकीकत

Udaipur Incidence: राजस्थान के उदयपुर में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने वाले कन्हैया लाल की निर्मम हत्या कर दी गई. जानिए कौन था कन्हैया लाल.

Kanhaiya Killing Case: राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) में मंगलवार को टेलर कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal) की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई. हत्यारे कन्हैया लाल की दुकान पर कपड़े सिलाने के बहाने से घुसे थे और मौका पाकर उस पर हमला कर दिया. इतना ही नहीं इन हत्यारों ने इसका वीडियो (Video) बनाया और हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट कर दिया. इन लोगों ने वीडियो में कहा है कि उन्होंने इस्लाम (Islam) का अपमान करने के लिए हत्या की है. पुलिस ने इन दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले कन्हैया लाल को मौत के घाट उतारने से पहले इस्लामवादी हत्यारे ने 17 जून को अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. उसका 10 दिन पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह कह रहा है कि मैं मोहम्मद रियाज अंसारी राजस्थान के उदयपुर, खांजीपीर से. ये वीडियो मैं जुम्मे के दिन बना रहा हूं. माशाल्लाह और 17 तारीख है. मैं इस वीडियो को उस दिन वायरल ​करूंगा, जिस दिन अल्लाह की शान में गुस्ताखी करने वाला का सिर कलम कर दूंगा. आपको एक मैसेज देता हूं रियाज ने सिर कलम करने की शुरुआत तो कर दी है. बाकी के जो बचे हैं उन सभी का सिर आपको कलम करना है. इस बात का ध्यान रखना.

कौन थे कन्हैया लाल?

कन्हैया लाल उदयपुर के गोवर्धन विलास इलाके के रहने वाले थे और भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स के नाम से अपनी दुकान चलाते थे. कन्हैया लाल लंबे समय से मालदा स्ट्रीट पर ये काम कर रहे थे. कन्हैया लाल के परिवार में एक पत्नी और दो बेटे बचे हैं. कन्हैया लाल ने पिछले काफी दिनों से अपनी दुकान बंद कर रखी थी, क्योंकि उन्होंने कुछ समय पहले बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपूर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी. इसके बाद उनके पड़ोसी ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो कन्हैया लाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया. रिहाई के बाद से ही कन्हैया को जान से मारने की धमकी मिलने लगीं और आखिर में उनकी गला रेतकर हत्या कर दी.

कौन हैं कन्हैया के कत्ल के आरोपी?

कन्हैया के कत्ल के आरोपी रियाज और मोहम्मद गौस भी उदयपुर में ही रहते हैं. रियाज भीलवाड़ा के आसीन्द का रहने वाला है और यहां की एक मस्जिद में काम करता है. वहीं मोहम्मद गौस राजसमंद के भीम का रहने वाला है. ये वेल्डिंग के काम के साथ साथ प्रॉपर्टी का काम भी करता था. ये दोनों आरोपी पाकिस्तानी संगठन दावते इस्लामी के ऑनलाइ कोर्स से जुड़े हुए थे. मोहम्मद रियाज अपने पिता के निधन के बाद से उदयपुर में आकर रहने लगा था. रियाज के भाई ने कहा है कि उदयपुर में वह क्या काम करता है, मुझे मालूम नहीं हैं. 20-22 साल से हमारा कोई कनेक्शन नहीं है. उसने गलत काम किया है. धर्म के नाम पर यह गलत है. हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा करवाना गलत है. भले मेरा भाई हो या कोई भी हो जो गलत काम करेगा वह सजा पाएगा.

मामले में एनआईए की एंट्री

इस मामले में एनआईए की एंट्री हो चुकी है और 4 सदस्यीय टीम ने उदयपुर पहुंचकर जांच भी शुरू कर दी है. कहा जा रहा है कि इस टीम में एनआईए के सीनियर रैंक के सभी अधिकारी हैं. मामले में जिहादी ग्रुप के शामिल होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. कुछ दिन पहले आतंकवादी संगठन अलकायदा ने भी धमकी दी थी कि बड़े शहरों में हमले किए जाएंगे. इस एंगल से भी जांच की जा रही है.

हत्या के बाद जमकर हुआ बवाल

कन्हैया (Kanhaiya) के कत्ल के बाद शहर में जमकर बवाल हुआ, इसके अलावा राज्य के अन्य शहरों से भी हिंसा (Violence) की खबरें आईं. शहर के मालदा स्ट्रीट औऱ कारवाड़ी में पथराव की घटनाएं सामने आईं. इसके बाद राजस्थान में 24 घंटे लिए इंटरनेट (Internet) सेवाएं बंद कर दी गईं और धारा 144 लागू कर दी गई. वहीं उदयपुर के 7 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू (Curfew) लगा दिया गया. इतना ही नहीं अगले आदेश तक पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गईं. सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने एसआईटी का गठन कर दिया है, इसके अलावा एनआईए (NIA) जांच कर रही हैं.  

ये भी पढ़ें: Udaipur Tailor Killing: टेलर की दुकान पर ग्राहक बनकर आए, कपड़े की नाप दी... फिर ऐसे ले ली कन्हैया लाल की जान?

ये भी पढ़ें: Udaipur Tailor Murder: 'आरोपियों को फांसी दो, आज उसने हमें मारा है, कल दूसरों को मारेगा'- कन्हैया लाल की पत्नी ने लगाई गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget