By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 29 Jan 2018 09:36 PM (IST)
नई दिल्ली: यूपी के कासगंज हिंसा में चंदन की मौत पर उठे सवाल पर वहां के डीएम आरपी सिंह ने बड़ा खुलासा किया है. डीएम के मुताबिक चंदन पर गोली एक घर की छत से चलाई गई. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये दंगा नहीं, सांप्रदायिक झगड़ा था.
कासगंज हिंसा में पहली कार्रवाई, एसपी हटाए गए, राज्यपाल ने हिंसा को यूपी के लिए कलंक बताया
मारे गए युवक चंदन की हत्या के मामले पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. चंदन की हत्या में पुलिस ने 20 लोगों को नामजद अभियुक्त भी बनाया है. इलाके में शांति अभी तक नहीं लौट पाई है. बीती रात तीन जगहों पर आगजनी की घटना सामने आई हैं.
कासगंज की सांप्रदायिक हिंसा उत्तर प्रदेश के लिए कलंक है: गवर्नर राम नाईक
बता दें कि गणतंत्र दिवस पर कासगंज के बड्डूनगर में मोटरसाइकिल रैली निकाले जाने के दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव और गोलीबारी हुई थी. इसमें चंदन की मौत हो गयी थी और एक अन्य जख्मी हो गया था. उपद्रवियों ने तीन दुकानों, दो निजी बसों और एक कार को आग के हवाले कर दिया था.
कासगंज दंगा: एजाज खान का सरकार पर हमला-'सुन ले हुकूमत हम तुझे नामर्द कहते है'
हिंसा और आगजनी के आरोप में गिरफ्तार लोगों ने साजिश का खुलासा किया है. सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि साजिश के तहत मामला गर्म रखने के लिए आगजनी की छोटी छोटी घटनाएं लगातार जारी रखी गईं. साथ ही गिरफ्तार लोगों का दावा है कि चंदन की हत्या का बदला लेने का प्लान था.
कासगंज दंगा: बीजेपी नोटबंदी और जीएसटी का जवाब देने के बजाय दंगा करा रही है- आजम खान
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में कांग्रेस-BRS में छिड़ी जुबानी जंग
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?