एक्सप्लोरर

करतारपुर पर सरकार ने जारी किया वीडियो, पीएम मोदी को दिया कॉरिडोर खुलने का श्रेय

पीएम मोदी गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर गलियारे का उद्घाटन करेंगे. वह डेरा बाबा नानक से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को भी रवाना करेंगे. सितंबर में भारत और पाकिस्तान करतारपुर गलियारा बनाने पर सहमत हुए थे.

नई दिल्ली: देश के सिख श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म होने वाला है,  क्योंकि परसों यानी 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर खुलने वाला है. करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के पहले सरकार ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में कॉरिडोर खुलने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया है. पीएम मोदी शनिवार को करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे.

मोदी जब करतारपुर गलियारे का उद्घाटन करेंगे तब इतिहास बनेगा- अमित शाह

सरकार की तरफ से जारी वीडियो में कॉरिडोर की भव्यता के साथ-साथ गुरुनाक जी की 550वीं जयंती पर सरकार की तैयारियों का जिक्र किया गया है. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है, ‘’पीएम मोदी शनिवार को जब करतारपुर गलियारे का उद्घाटन करेंगे तब इतिहास बनेगा. यह समृद्ध विरासत को संरक्षित करने तथा श्री गुरु नानक देव की शिक्षाओं को सर्व व्यापी बनाने के प्रति राजग सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है.’’

सिख पंथ के संस्थापक थे गुरु नानक देव- अमित शाह

अमित शाह ने कहा, ‘’करतारपुर साहिब गालियारा एक ऐतिहासिक उपलब्धि है जिसे श्रद्धालुओं की पीढ़ियां याद रखेंगी. यह हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को सर्वव्यापी बनाने के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है.’’ गुरु नानक देव सिख पंथ के संस्थापक थे.

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि मोदी गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर गलियारे का उद्घाटन करेंगे. वह डेरा बाबा नानक से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को भी रवाना करेंगे.

सितंबर में करतारपुर गलियारा बनाने पर सहमत हुए थे भारत-पाकिस्तान 

गौरतलब है कि सितंबर में भारत और पाकिस्तान करतारपुर गलियारा बनाने पर सहमत हुए थे जो भारतीय श्रद्धालुओं को बिना वीजा के गुरुद्वारा दरबार साहिब ले कर जाएगा. दरबार साहिब पर गुरु नानक देव ने यहां अपनी जिंदगी का अंतिम समय बिताया था. ‘ओवरसीज सिटिजनशिप ऑफ इंडिया’ (ओसीआई) कार्ड धारक भारतीय मूल के व्यक्ति भी करतारपुर गलियारे के जरिए गुरुद्वारे जा सकते हैं

बता दें कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने श्रद्धालुओं के लिए पासपोर्ट की अनिवार्यता खत्म करने का एलान किया था. कल पाकिस्तान की तरफ से भारत को इस बारें में लिखित तौर पर जानकारी भी दी गई. करतारपुर कॉरिडोर खुलने को लेकर पाकिस्तान में भी हलचल है आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान संसद में बयान भी देने वाले हैं.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में सरकार बनने का इंतजार, आज बैठक के बाद विधायकों को होटल में ले जा सकती है शिवसेना

अयोध्या केस: फैसले से पहले पीएम मोदी की मंत्रियों को नसीहत- सौहार्द बनाए रखने में करें मदद

महंगाई से राहत नहीं: दिल्ली में 100 रुपए किलो तक पहुंचे प्याज के दाम, सरकार ने लिया आयात करने का फैसला

IND vs BAN: राजकोट में आज 'करो या मरो' का मैच, अगर हारी टीम इंडिया तो गंवा देगी सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget