एक्सप्लोरर

Neha Murder Case: नेहा हिरेमत मर्डर केस पर चढ़ा कर्नाटक का सियासी पारा, 'हत्यारे को एनकाउंटर में मार गिराने' की होने लगी मांग

Neha Murder Case: नेहा हिरेमत के पिता पुलिस जांच को लेकर खुश नहीं हैं. जिसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने नेहा के पिता निरंजन हिरेमत को कॉल करके माफी मांगी.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा के दूसरे चरण में आज कर्नाटक की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है. इस बीच कर्नाटक के हुबली में हुए नेहा हिरेमत मर्डर केस को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. इस मुद्दे को लेकर विपक्षी पार्टी बीजेपी सत्तारूढ कांग्रेस पर जमकर हमले बोल रही है. उधर, कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमत ने कहा कि किसी भी बेटी को मेरी बेटी की किस्मत की तरह सामना नहीं करना पड़े.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, निरंजन हिरेमत के घर पर संवेदनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है. इस बीच उन्होंने कहा, "किसी भी बेटी को मेरी बेटी जैसा भाग्य नहीं भुगतना चाहिए." उनके आस-पास इकट्ठा हुए लोग जल्द ही, "हत्यारे" को "मुठभेड़ में मार गिराने" और चुनाव में लिंगायतों को एकजुट रहने की मांग करने लगे. धारवाड़ लोकसभा सीट में 7 मई को मतदान होने में कुछ ही दिन बचे हैं, वहीं, हुबली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

क्या है मामला?

दरअसल, बीते 18 अप्रैल को कर्नाटक के हुबली में नेहा हिरेमत की हत्या कर दी गई थी. जहां नेहा हिरेमत के पिता निरंजन हिरेमत हुबली-धारवाड़ नगर निगम के कांग्रेस पार्षद हैं. वहीं, मृतक नेहा (23) जो एमसीए फस्ट ईयर की छात्रा थी. नेहा के पूर्व क्लॉस फ्रेंड फैयाज (23) ने कॉलेज परिसर में चाकू मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, सीसीटीवी में कैद हुई इस वारदात ने हिला कर रख दिया था.

नेहा हिरेमत मर्डर केस को BJP ने बताया "लव जिहाद" 

3 दिन पहले ही नेहा हिरेमत मर्डर केस को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से परिजनों से मुलाकात की थी. इसके बाद ही धारवाड़ उम्मीदवार प्रल्हाद जोशी और राज्य प्रमुख बीवाई विजयेंद्र से लेकर कांग्रेस नेता एचके पाटिल समेत एआईसीसी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भी परिजनों से मुलाकात की. बीजेपी ने इस हत्या को लेकर "लव जिहाद" का मामला बताया. इस मामले पर कांग्रेस सरकार ने सीआईडी ​​जांच का आदेश देते हुए कहा है कि हत्या "पर्सनल मामलों" को लेकर हुई थी.

CM सिद्धारमैया ने निरंजन हिरेमत से मांगी माफी

मृतका नेहा हिरेमत के पिता ने राज्य में उनकी पार्टी की सरकार द्वारा की जा रही जांच को लेकर नाखुशी जाहिर की थी. जिसके बाद 23 अप्रैल को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने नेहा के पिता निरंजन हिरेमत को कॉल करके माफी मांगी थी. सीएम ने फोन पर उनसे कहा कि इस मामले को लेकर वो बहुत दुखी है. वो उनके साथ खड़े हैं. इसके बाद निरंजन ने भी कहा कि उनसे गलती हो गई है. वो सरकार और पुलिस से माफी मांगते हैं.

हम दोस्त की तरह थे- मृतक नेहा की मां

हालांकि, नेहा के घर का गुस्सा और निराशा कम नहीं हुई है. नेहा की मां गीता का कहना है कि वो और नेहा दोस्त की तरह थे. उन्होंने कहा कि मुझे उसकी यादों के साथ समय बिताने का भी समय नहीं मिला. नेहा की मां 18 अप्रैल को कॉलेज कैंपस के बाहर थी, उसके एक्जाम के बाद उसे लेने का इंतज़ार कर रही थी जब उसकी हत्या कर दी गई.

बेटी साजिश की हुई शिकार- पीड़ित परिवार

नेहा हिरमेत मर्डर केस पर पीड़ित परिवार का कहना है कि बड़ी साजिश हुई है. उनका कहना है कि इस साजिश के बीज बाहर से आए और यहां बोए गए, केवल धर्म परिवर्तन के लक्ष्य के साथ. हिरेमथ परिवार के अनुसार, नेहा और आरोपी केवल कुछ समय के लिए "दोस्त" थे और उसने उससे शादी करने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था.

इस हत्याकांड के बाद से ही सोशल मीडिया पर नेहा और फैयाज की एक साथ कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. इस पर नेहा की मां गीता ने साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई है कि दोनों के रिश्ते को दिखाने के लिए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए गए हैं.

आरोपी की मां ने की सख्त से सख्त सजा की मांग

हालांकि, इस वारदात के बाद फैयाज की मां मुमताज ने लोगों से माफी मांगते हुए अपने बेटे किए सख्त से सख्त सजा की मां की थी. उन्होंने कहा था कि मैं अपने बेटे की ओर से कर्नाटक के लोगों से माफी मांगती हूं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: वोट डालने के बाद बोले राहुल द्रविड़- ' हर किसी को वोट करना चाहिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget