एक्सप्लोरर

Karnataka: 'फिर एक कुर्ता प्रह्लाद जी के लिए बनाइए'... मैसूर दौरे के दौरान PM मोदी का मजाकिया अंदाज

Beneficiaries of Govt Schemes: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थियों में से एक लाभार्थी ने पीएम मोदी के साथ बातचीत में कहा कि वह एक दर्जी का काम करती हैं और इंटरमीडिएट तक अपनी पढ़ाई लिखाई की है.

PM Narendra Modi Karnataka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं. उन्होंने सोमवार को कर्नाटक के मैसूर दौरे (Mysuru Visit) के दौरान सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और आयुष्मान भारत योजना जैसी अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों (Beneficiaries of Govt Schemes) के साथ बातचीत की. उन्होंने नागनहल्ली रेलवे स्टेशन पर कोचिंग टर्मिनल की आधारशिला रखी और अखिल भारतीय संस्थान में संचार विकार वाले दिव्यांग व्यक्तियों के लिए उत्कृष्टता केंद्र राष्ट्र को समर्पित किया.

प्रधान मंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana) के लाभार्थियों में से एक के साथ बातचीत के दौरान एक लाभार्थी ने कहा कि वह एक दर्जी का काम करती हैं और इंटरमीडिएट तक अपनी पढ़ाई लिखाई की है. लाभार्थी ने आगे बताया कि उसने अपने ही गांव में सिलाई करने का काम सीखी है.

'फिर एक कुर्ता प्रह्लाद जी के लिए बनाइए'

प्रधान मंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थियों में से एक के साथ बातचीत में जब लाभार्थी ने बताया कि वो दर्जी का काम करती हैं तब पीएम मोदी ने भी मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या वो उनके जैसा कुर्ता सिल सकती हैं. लाभार्थी ने पीएम मोदी को इसका जवाब हां में दिया. पीएम मोदी ने हंसते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की ओर इशारा करते हुए कहा कि फिर प्रह्लाद जी के लिए भी एक बनाइए. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी पीएम मोदी के बगल में बैठे थे.

सरकारी योजना के लाभार्थियों से पीएम की बातचीत

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी से बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने पूछा कि क्या घर में बिजली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं हैं? लाभार्थी ने इस प्रश्न का जवाब हां में दिया. पीएम मोदी ने आगे पूछा कि अगर वो उनके घर जाएंगे तो क्या वह उन्हें खाना देंगी, जिस पर लाभार्थी ने हां में जवाब दिया. जल जीवन मिशन के लाभार्थी ने पीएम मोदी को बताया कि उन्हें पीने का साफ पानी मिल रहा है और गांव वाले रोजाना पानी मिलने से खुश हैं.

अनजान लोगों को योजना से अवगत कराने का आग्रह

कर्नाटक (Karnataka) दौरे के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने लाभार्थियों से ग्रामीणों के साथ बातचीत करने और सरकार की योजनाओं से अनजान लोगों को उनके बारे में बताने का भी आग्रह किया. उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से दूसरे ग्रामीणों को इसके बारे में बताने का आग्रह करता हूं, जिन्हें ऐसी योजनाओं की जानकारी नहीं है. अधिक से अधिक गरीब लोगों को लाभान्वित किया जाना चाहिए. 

ये भी पढ़ें:

International Yoga day: पीएम मोदी ने किया योग, बोले- ये जीवन का बना आधार, विश्व के हर कोने में इसकी गूंज

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, बीजेपी करेगी ‘मंथन’ तो शरद पवार ने भी बुलाई बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget