एक्सप्लोरर

झारखंड विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने लॉन्च किया 'घर-घर रघुवर' कार्यक्रम, योजनाओं को भुनाने की कोशिश

Assembly Election: झारखंड के अलावा हरियाणा और महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव होंगे. इन तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है.

रांची: झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग की ओर से अभी राज्य में इलेक्शन की तारीखों का एलान नहीं किया गया है, पर उससे पहले ही सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है. बीजेपी की ओर से राज्य में जिस चुनावी अभियान की शुरुआत की गई है उसका नाम 'घर-घर रघुवर' है. इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 'हर हर मोदी, घर घर मोदी' नाम का अभियान भी चलाया था.

इस अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ता राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सभी घरों तक पहुंचाने का काम करेंगे. घर-घर रघुवर अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता हर घरों में संपर्क कर उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना आदि से हुए लाभ के बारे में लोगों को बताएंगे. साथ ही कार्यकर्ता जरूरतमंद परिवारों को इन योजनाओं का फायदा दिलाने की कोशिश भी करेंगे.

दो महीने बाद हो सकते हैं चुनाव

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं इस महीने के अंत तक चुनाव आयोग इलेक्शन की तारीखों का एलान कर सकता है. झारखंड विधानसभा का कार्यकाल नवंबर 2019 तक है. 2014 में झारखंड विधानसभा चुनाव हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के साथ हुए थे. चूंकि अब जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा वापस ले लिया गया है इसलिए तीन राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव करवाए जा सकते हैं.

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिली बड़ी कामयाबी

लोकसभा चुनाव में बीजेपी के आगे महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस-जेएमएम-जेवीएम-आरजेडी का गठबंधन राज्य में केवल दो सीटों पर जीत दर्ज कर पाया, जबकि बीजेपी और आजसू को राज्य की 12 सीटों पर जीत मिली. बीजेपी ने 2014 में राज्य की 81 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
Exclusive: क्या CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में से हुई 215 की पहचान
Exclusive: CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में 215 की पहचान
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget