एक्सप्लोरर

Bihar Political Crisis: कौन सी थी वो बात...जो नीतीश कुमार को चुभ गई थी? केसी त्यागी ने खोला राज

Bihar Political Crisis: केसी त्यागी का कहना है कि इंडिया गठबंधन की मुंबई में हुई बैठक में तय किया गया था कि बिना किसी नेतृत्व के लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा.

Nitish Kumar: जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार (28 जनवरी) को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. राजभवन से बाहर निकलते हुए उन्होंने कहा कि मैंने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने बिहार में महागठबंधन के टूटने और नीतीश के इस्तीफे का जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी को ठहराया है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को हड़ने के लिए कांग्रेस का एक कोकस यानी एक समूह काम कर रहा था. 

नीतीश के इस्तीफे के बाद केसी त्यागी ने बताया है कि आखिर वो कौन सी बात थी, जो नीतीश को चुभ गई और उन्होंने अलग होने का फैसला किया. केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस का एक कोकस इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को हड़पना चाहता था. 19 दिसंबर को जब इंडिया गठबंधन की बैठक हुई, तो साजिश के तहत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए सुझाया गया.

यहां गौर करने वाली बात ये है कि इंडिया गठबंधन की पहल नीतीश कुमार ने की थी. ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि गठबंधन का संयोजक उन्हें बनाया जाएगा. मगर ऐसा नहीं हुआ.  केसी त्यागी ने बताया कि मुंबई की बैठक में इस बात पर सहमति बनी थी कि इंडिया गठबंधन बिना किसी चेहरे के काम करेगा. एक साजिश के तहत ममता बनर्जी के जरिए मल्लिकार्जुन खरगे का नाम सुझाया गया. 

क्षेत्रीय दलों को समाप्त करना चाहती है कांग्रेस: केसी त्यागी

केसी त्यागी ने कहा कि हमें अफसोस और राहत दोनों ही है कि इंडिया गठबंधन के पहले संयोजक नीतीश कुमार और जेडीयू ने खुद को इससे अलग कर लिया है. अब हम एनडीए गठबंधन के साथ हैं. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जितने भी गैर-कांग्रेस क्षेत्रीय दल हैं, उन्होंने कांग्रेस से लड़कर अपना स्थान बनाया है. कांग्रेस अपने सर्वाइवल यानी खुद को बचाने के लिए लड़ रही है और क्षेत्रीय दलों की लीडरशिप को कांग्रेस समाप्त करना चाहती है. 

बीजेपी को कम आंक रही कांग्रेस: केसी त्यागी

जेडीयू नेता ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी की ताकत को कम आंक कर चल रही है. हम शुरू से कह रहे हैं कि इंडिया गठबंधन को सीटों का बंटवारा जल्दी करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर कह रहा हूं कि कांग्रेस का गठबंधन न ममता से होगा और न ही समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव से. कांग्रेस के साथ किसी गठबंधन का हिस्सा हम पहली बार नहीं रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: 'रंग बदलने में गिरगिटों को टक्कर दे रहे नीतीश कुमार, जनता माफ नहीं करेगी', इस्तीफे पर भड़की कांग्रेस ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोनम वांगचुक को अगर कुछ होता है तो...', सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
'सोनम को अगर कुछ होता है तो...', अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget