एक्सप्लोरर

Delhi: डिस्कॉम बोर्ड से हटाए जाने पर AAP नेता का LG पर फूटा गुस्सा, कहा- मुझपर लगाए गए आरोप गैर-कानूनी और सरासर गलत

Jasmine shah On LG: डिस्कॉम बोर्ड से हटाए जाने पर आम आदमी पार्टी के जैस्मिन शाह ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर हमला बोला है. पढ़ें क्या कुछ बोले...

AAP Vs LG: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और आम आदमी पार्टी के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. आप नेता जस्मीन शाह ने आरोप लगाते हुए कहा, 'उन्हें निशाना बनाया गया है.' दरअसल, वीके सक्सेना ने बिजली वितरण कंपनियों के डिस्कॉम बोर्ड से आप के दो मनोनीत सदस्यों को हटा दिया. इनमें जस्मीन शाह का भी नाम शामिल है. जस्मीन शाह ने एलजी के आरोपों को गैर कानूनी, असंवैधानिक और सरासर गलत बताया है.

जस्मीन शाह ने कहा, केजरीवाल सरकार के आने से पहले दिल्ली में पावर की बहुत खराब हालत थी. 8 से 10 घंटे तक लाइट काटी जाती थी और लोगों से बहुत ज्यादा पैसे चार्ज कराए जाते थे. पहले केवल ब्यूरोक्रेट्स रखे जाते थे जिनका काम निगरानी रखना था. केजरीवाल सरकार में टैलेंटेड लोगों को इस पद पर रखा जिससे वो काम कर जनता को 24 घंटे बिजली दे सकें.

अडानी को कंपनी बेचने की है साजिश- जस्मीन शाह

जस्मीन शाह ने आगे कहा, जो 8 साल में व्यवस्था बनी है बहुत शानदार है. लेकिन एलजी साहब चाहते हैं कि जैसे उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक को ठप किया वैसे ही डिस्कॉम सेक्टर को ठप कर दें. दिल्ली गवर्नमेंट को नुकसान पहुंचे जिससे फिर से पावर कंपनियां क्राइसिस में आ जाए और उनको कंपनी अडानी को बेचनी पड़े. ये एक तरह का षड्यंत्र रचा जा रहा है इसलिए केजरीवाल सरकार के लोगों को हटाकर अधिकारी बैठाने की बात की जा रही है.

सही तरीके से कोर्ट में चैलेंज करेंगे- जस्मीन शाह 

जस्मीन शाह ने आगे बोले, हम सब जानते हैं शीला दीक्षित सरकार के समय में लोगों को क्या कुछ पावर सप्लाई में देखना पड़ा. केजरीवाल सरकार केवल अपने पार्टी के लोगों को नहीं बल्कि वो चाहती है कि वहां पर क्वालिफाइड पढ़े-लिखे लोग बैठे ताकि दिल्ली की जनता को फायदा हो. उन्होंने कहा, ये पहला मुद्दा नहीं है जब एलजी ने चुनी हुई सरकार के फैसले को गैर संवैधानिक गलत तरीके से बदला है. हम बिल्कुल इसको सही तरीके से कोर्ट में चैलेंज करेंगे, प्रॉपर लीगल डॉक्यूमेंट के साथ कोर्ट का सहारा लेंगे जो स्ट्रेटजी होगी सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे.

यह भी पढ़ें.

Maharashtra: 'पहली बार राज्यपाल के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, हमारी सरकार को दिखाया नीचा'- कोश्यारी के इस्तीफे पर बोले संजय राउत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget