एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी ने कहा- जब बीजेपी के मंत्री गोली मारने के लिए उकसाएंगे तब ये सब होना मुमकिन है

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैंउन्होंने पूछा कि पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए कि वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ

नई दिल्ली: जामिया फायरिंग को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंन कहा कि बीजेपी के मंत्री गोली मारने के लिए उकसाएंगे तब ये सब होना मुमकिन है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ''जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएँगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है. प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?''

प्रियंका गांधी ने कहा- जब बीजेपी के मंत्री गोली मारने के लिए उकसाएंगे तब ये सब होना मुमकिन है

यह सरकार देश बांटने की कोशिश कर रही है- कांग्रेस

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह आरोप भी लगाया कि अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर विफल रहने के बाद अब यह सरकार देश को बांटने की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘ जामिया में जो हुआ है वह नफरत के माहौल का प्रकटीकरण है. दिनदहाड़े और सैकड़ों लोगों के सामने गोलीबारी यह दिखाती है कि माहौल विषैला हो गया है.’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘जिस घृणा ने महात्मा गांधी की जान ली, आज वह घृणा भारत की सत्ता पर काबिज है. राष्ट्रीय राजधानी में जो घटनाक्रम हुआ है, वह इस बात को प्रमाणामित करता है. सुनियोजित तरीके से वही माहौल बनाया जा रहा है जिसके खिलाफ लड़ते-लड़ते महात्मा गांधी ने जान दे दी.’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘ क्या यह पूरे देश के ध्रुवीकरण का प्रयास है ? क्योंकि सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि अर्थव्यवस्था का क्या होगा? या फिर यह दिल्ली चुनाव के लिए है?’’

जामिया में अभी कैसा माहौल है?

फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल के पास में भारी संख्या में छात्र जुट गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं. वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. बैरीकेड लगाए गए हैं. पुलिस छात्रों से कह रही है कि वो लगातार शांति बनाए रखें. पुलिस के अलावा जामिया के जामा मस्जिद के इमाम सुलेमान ने भी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की. छात्र ये सवाल कर रहे हैं कि आखिर पुलिस की मौजूदगी होने के बावजूद भी कैसे एक शख्स बंदूक लहराता है और गोली मार देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget