एक्सप्लोरर

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने वायरल नौकरी नोटिफिकेशन पर जारी किया स्पष्टीकरण, जानिए क्या कहा

Job In Railways: नौकरी के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने का धंधा फल फूल रहा है और ऐसे में सोशल मीडिया पर भी कई तरह के झूठे संदेश फैलाए जाते हैं. इसी क्रम में एक फेक मैसेज पर रेलवे ने स्पष्टीकरण दिया.

Railway Recruitment: इंटरनेट की दुनिया में जो भी दिखे वो हमेशा सच नहीं होता है. अब रेलवे में नौकरी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है. इसको लेकर अब रेल मंत्रालय ने शनिवार (1 अप्रैल) को रेलवे सुरक्षा बल में कांस्टेबल के कम से कम 20,000 पदों पर भर्ती के बारे में वायरल हो रही एक अधिसूचना को खारिज कर दिया.

रेलवे नोटिफिकेशन में कहा गया है, "आरपीएफ में कांस्टेबल के 20,000 पदों पर भर्ती के संबंध में सोशल और प्रिंट मीडिया पर झूठा संदेश प्रसारित किया जा रहा है." अधिसूचना में स्पष्ट किया गया, सभी संबंधितों के मार्गदर्शन के लिए सूचित किया जाता है कि आरपीएफ या रेल मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों या किसी प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है."

नौकरी घोटाले का भंडाफोड़

इस साल की शुरुआत में, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक रेलवे नौकरी घोटाला रैकेट का भंडाफोड़ किया और तमिलनाडु के 28 लोगों को 2.68 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में दो को गिरफ्तार किया. आर्थिक अपराध शाखा के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तमिलनाडु के कोयम्बटूर निवासी शिवरामन वी और दिल्ली के गोविंद पुरी निवासी विकास राणा के रूप में हुई. ईओडब्ल्यू ने शिवरामन को दिल्ली के महादेव मार्ग से और उसके साथी राणा को दार्जिलिंग से गिरफ्तार किया.

ईओडब्ल्यू के डीसीपी एमआई हैदर ने एएनआई को बताया, "आरोपियों ने तमिलनाडु के 28 निर्दोष लोगों से 2.68 करोड़ रुपये की ठगी की और उन्होंने पीड़ितों को अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों पर नौकरी और प्रशिक्षण देने का वादा किया. हमने शिवरमन वी (65) और विकास राणा (43) को गिरफ्तार किया है, वे दोनों नौकरी घोटाला रैकेट के सदस्य हैं."

पुलिस ने सतेंद्र दुबे की पहचान गिरोह के सरगना के रूप में भी की है. वह दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर में रहता था. पुलिस ने कहा था कि सतेंद्र दुबे अपने एक साथी राहुल चौधरी के साथ फरार है.

ये भी पढ़ें: Indian Railways Rules: मिडिल बर्थ की समय सीमा से लेकर वेटिंग टिकट पर यात्रा तक, क्या आप जानते हैं रेलवे के ये 8 नियम?                      

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget