एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर से होगा आतंक का सफाया! पाकिस्तानी साजिशों के खिलाफ सेना शुरू करने जा रही 'ऑपरेशन सर्वशक्ति'

Operation Sarvashakti: जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकवादी गतिविधियों को खत्म करने के लिए सेना ऑपरेशन सर्पविनाश की तर्ज पर ऑपरेशन सर्वशक्ति शुरू करेगी.

Operation Sarvashakti In Jammu Kashmir: भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने की पाकिस्तान की कोशिशें को विफल करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. घाटी में आतंकवादी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए भारतीय सेना 'ऑपरेशन सर्वशक्ति' शुरू कर रही है. ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बल केंद्र शासित प्रदेश में पीर पंजाल माउंटेन रेंज के दोनों किनारों पर सक्रिय आतंकवादियों को निशाना बनाएंगे.

सूत्रों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप और खुफिया एजेंसियां केंद्र शासित प्रदेश, खासकर राजौरी पुंछ सेक्टर में आतंकवादी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के पाकिस्तानी मंसूबों को विफल करने के लिए काम करेंगी.
 
हाल के दिनों में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों ने पीर पंजाल पर्वतमाला के दक्षिण से राजौरी पुंछ सेक्टर में आतंकी गतिविधियों को फिर से शुरू करने की कोशिश की है. यहां आतंकवादियों के हमलों में लगभग 20 सैनिक शहीद हो चुके हैं.   

ऑपरेशन सर्पविनाश की तर्ज पर ऑपरेशन सर्वशक्ति 
सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, "ऑपरेशन सर्वशक्ति के तहत पीर पंजाल पर्वतमाला के दोनों किनारों से संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियानों को अंजाम दिया जाएगा." उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सर्वशक्ति को ऑपरेशन सर्पविनाश की तर्ज पर शुरू किया जाएगा.

2003 में चला था ऑपरेशन सर्पविनाश 
गौरतलब है कि ऑपरेशन सर्पविनाश को 2003 में पीर पंजाल रेंज के दक्षिण में इन्हीं इलाकों से आतंकवादियों को खत्म करने के लिए शुरू किया गया था. इस संबंध में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने हाल ही में कहा था कि 2003 के बाद से इस क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियां लगभग खत्म हो गई थीं, लेकिन अब यहां आतंकवादी फिर से एक्टिविटीज शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं. 

उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सेना और खुफिया एजेंसियों के साथ हुई एक सुरक्षा बैठक के तुरंत बाद इसकी योजना बनाई गई थी. इस बीच भारतीय सेना ने राजौरी-पुंछ सेक्टर में और अधिक सैनिकों को शामिल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. इसके अलावा क्षेत्र में खुफिया तंत्र को भी मजबूत किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- सीमा विवाद पर एस जयशंकर की 'ड्रैगन' को दो टूक, बोले- 'समाधान होने तक न करें कोई उम्मीद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल हार के बाद पहली बार दिल्ली में ममता, DMK ने दिखाया ठेंगा, इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
बंगाल हार के बाद पहली बार दिल्ली में ममता, DMK का ठेंगा, गठबंधन की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
‘अभिषेक बनर्जी के लिए खड़े होकर ताली बजाना...’, TMC के बागी MLA ऋतव्रत बनर्जी ने खोले राज
‘अभिषेक बनर्जी के लिए खड़े होकर ताली बजाना...’, TMC के बागी MLA ऋतव्रत बनर्जी ने खोले राज
बॉर्डर पर अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, अमित शाह लॉन्च करेंगे नया 'डिजिटल सिस्टम', यात्रियों और कार्गो को मिलेगी एंड-टू-एंड सुविधा
बॉर्डर पर अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, अमित शाह लॉन्च करेंगे नया 'डिजिटल सिस्टम', यात्रियों और कार्गो को मिलेगी एंड-टू-एंड सुविधा
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget