एक्सप्लोरर

सीमा विवाद पर एस जयशंकर की 'ड्रैगन' को दो टूक, बोले- 'समाधान होने तक न करें कोई उम्मीद'

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन को सख्त संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है कि आप एक ही समय में लड़ाई करें और व्यापार भी जारी रखें.

S Jaishankar On China: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार (13 जनवरी) को कहा कि सीमा पर गतिरोध के बीच चीन को भारत के साथ सामान्य संबंध आगे बढ़ाने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. उन्होंने नागपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि देशों के बीच कूटनीति हमेशा चलती रहती है और कभी-कभी कठिन परिस्थितियों का समाधान जल्दबाजी में नहीं आता है.

उन्होंने कहा, "भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर आपसी सहमति नहीं है. ऐसे में यह फैसला लिया गया था कि दोनों देशों में से कोई भी पक्ष सीमा पर सुरक्षा बलों को इकठ्ठा नहीं करेगा. इसके अलावा दोनों पक्षों को अपनी गतिविधियों के बारे में भी एक दूसरे को सूचित करना होगा."

दोनों देशों ने किए समझौते
जयशंकर ने बताया कि इस संबंध में दोनों देशों ने 1993 और 1996 में दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे. इसके बाद 2005, 2006, 2012 और 2013 में पहले के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे. इसके तहत दोनों पक्षों में से कोई भी सीमा पर सुरक्षा बलों की तैनाती नहीं कर सकता है. हालांकि, अगर को ऐसा करने की योजना बनाता है तो उसे अपने सैनिकों की आवाजाही से पहले सूचित करना होगा.

'चीन ने एग्रीमेंट का किया उल्लंघन'
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एस जयशंकर ने कहा, "चीन ने 2020 में इस समझौते का उल्लंघन किया था और बड़ी संख्या में अपने सैनिकों को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तैनात कर दिया, जिसके बाद गलवान की घटना हुई."

'आगे नहीं बढ़ सकते सामान्य रिश्ते'
मंत्री ने कहा कि उन्होंने चीनी विदेश मंत्री को समझाया कि जब तक सीमा को लेकर कोई समाधान नहीं निकल जाता, उन्हें अन्य संबंधों के सामान्य रूप से आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. यह मुमकिन नहीं है कि एक तरफ आप लड़ाई करें और दूसरी तरफ व्यापार भी करते रहें.

जयशंकर ने कहा कि अगर वे अपने सैनिक हमारे सामने लाते हैं तो हमें उनका मुकाबला करना होगा. हमने इसकी शुरुआत नहीं की, लेकिन अगर उनके सैनिक हमारे सामने हैं तो हमें अपनी रक्षा करनी होगी.

यह भी पढ़ें- 'राजनीतिक पार्टी की वैचारिक यात्रा...', राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोले जयराम रमेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: स्वतंत्र भारद्वाज केस में CJI सख्त, 'अगर असामाजिक तत्वों ने...'
CJP प्रोटेस्ट: स्वतंत्र भारद्वाज के दावों पर CJI सख्त, UP-दिल्ली से मांगी रिपोर्ट
गले में फंसा ट्रैक्टर का टायर, चाय बागान में भटकता दिखा जंगली हाथी
गले में फंसा ट्रैक्टर का टायर, चाय बागान में भटकता दिखा जंगली हाथी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित

वीडियोज

बिग बॉस 20 Episode 3 Review: Mahhi Vij के रवैये पर उठे सवाल, Captaincy और Nomination का खुलासा
करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन
शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
सूर्या की 'विश्वनाथ एंस सन्स' नहीं हो पाई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन
'विश्वनाथ एंस सन्स' नहीं हो पाई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड क्लोजिंग कलेक्शन
Embed widget