एक्सप्लोरर

India’s First Private Train: देश की पहली प्राइवेट ट्रेन की हुई शुरुआत, कोयंबटूर से हुई रवाना - जानिए सब कुछ

India’s First Private Train: देश में पहली प्राईवेट ट्रेन को मंगलवार 14 जून को कोयंबटूर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.खास यह है कि इसकी टिकट की कीमत भारतीय रेल की टिकटों की कीमत के बराबर ही है. 

India’s First Private Train: देश की पहली प्राइवेट ट्रेन चलाने की शुरुआत मंगलवार 14 जून को हो गई है. भारत गौरव स्कीम (Bharat Gaurav Scheme ) के तहत शुरू की गई इस ट्रेन को कोयंबटूर (Coimbatore) से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह ट्रेन गुरुवार को शिरडी (Shirdi) के साईं नगर पहुंची. दक्षिण रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) बी गुगनेसन के मुताबिक 20 कोच की इस स्पेशल ट्रेन में 1500 पैसेंजर सफर कर सकते हैं. इस ट्रेन की सबसे खास बात है कि इसका किराया भी भारतीय रेलवे की ट्रेन टिकटों की कीमत के बराबर ही है. 

पहली बार हजार से अधिक यात्रियों ने किया सफर

इस प्राइवेट ट्रेन के पहले सफर में बीते मंगलवार को 1100 पैसेंजर्स कोयंबटूर से शाम 6 बजे शिरडी के लिए रवाना हुए. ट्रेन गुरुवार को सुबह 7.25 मिनट पर शिरडी पहुंची. यहां एक दिन हॉल्ट के बाद ये ट्रेन शनिवार 18 जून को कोयंबटूर नॉर्थ के लिए रवाना होगी. दक्षिण रेलवे (Southern Railway) से मिली जानकारी के मुताबिक शिरडी पहुंचने से पहले ट्रेन के स्टॉपेज में  तिरुपुर, इरोड, सेलम जोलारपेट, बेंगलुरु येलहंका, धर्मावरा, मंत्रालयम रोड और वाडी स्टेशन शामिल हैं. इतना ही नहीं शिरडी साईं बाबा मंदिर में विशेष वीआईपी दर्शन करने की व्यवस्था भी इस सफर में शामिल की गई है.

इस सफर के दौरान यह ट्रेन मंत्रालयम रोड स्टेशन पर यात्रियों के मंत्रालय मंदिर के दर्शनों के लिए पांच घंटे तक रुकेगी. इसके साथ ही रेलवे  मंत्रालय का कहना है कि इस सफर के दौरान यह ट्रेन कई ऐतिहासिक महत्व के स्थलों से होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों को भारत की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर अकाउंट में इस पहली प्राईवेट ट्रेन का वीडियो भी साझा किया है. रेल मंत्री के मुताबिक भारत गर्व ट्रेन केंद्र सरकार की डोमेस्टिक टूरिज्म के प्रचार के लिए 'देखो अपना देश' के तहत की गई पहल है. रेल मंत्रालय के मुताबिक इस प्राइवेट ट्रेन के शुरू होने से दक्षिण रेलवे भारत गौरव योजना के तहत पहली रजिस्टर सर्विस प्रोवाइड करने वाला भारतीय रेलवे का पहला जोन बन गया है. 

ट्रेन में है शाकाहारी खाने का भी इंतजाम

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत गौरव योजना (Bharat Gaurav Scheme) के तहत चलाई गई इस ट्रेन को  रेलवे ने एक सर्विस प्रोवाइडर को 2 साल के लिए लीज पर दिया है. सर्विस प्रोवाइडर ने कोच सीटों को नए तरीके से बनाया है. इस ट्रेन से हर महीने कम से कम तीन यात्राएं होंगी. इस प्राईवेट ट्रेन में 20 कोच हैं. जिनमें 12 एसी, पांच स्लीपर, एक पैंट्री कार और दो स्लीपर (SLR ) कोच हैं.

इसके संचालन दल में ट्रेन कैप्टन, प्राईवेट सिक्योरिटी पर्सनल, एक डॉक्टर, 24 घंटे सफाई के लिए क्लीनिंग स्टाफ, रेलवे पुलिस फोर्स होगी. ट्रेन में शाकाहारी खाने का इंतजाम भी किया गया है. रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार, इस ट्रेन का किराया भारतीय रेलवे की नियमित ट्रेन टिकटों की कीमतों के बराबर ही है. 

ये भी पढ़ेंः

Railway Update: स्टेशन निकलने से पहले चेक करें रद्द ट्रेनों की लिस्ट, आज रेलवे ने कुल 138 ट्रेनों को किया कैंसिल

IRCTC Tour Package: ट्रेन से करना चाहते हैं चारधाम की यात्रा, तो जानें इस शानदार टूर पैकेज का किराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
Lehra Do Tiranga March Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget