एक्सप्लोरर

India-Canada Row: 'कनाडा में 17 लाख भारतीय, दोनों देशों के लिए रिश्ते सुधारना जरूरी', कांग्रेस नेता शशि थरूर की नसीहत

Shashi Tharoor On India-Canada Row: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भारत कनाडा के बीच विवाद को सुलझाने में परिपक्वता की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों पर असर नहीं होना चाहिए.

Shashi Tharoor On India-Canada Tension: कनाडा और भारत के बीच जारी टशन पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दोनों देशों के बीच पुराने संबंधों को बहाल करने की नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि भारत कनाडा के संबंध लंबे समय से है और बेहद महत्वपूर्ण है. मौजूदा विवाद को शांति और परिपक्वता का परिचय देते हुए निपटाना चाहिए ताकि इसका संबंधों पर स्थाई दुष्प्रभाव न हो.

केरल में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में शशि थरूर ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें (भारत-कनाडा) अपने रिश्ते को फिर से सुधारना चाहिए. क्योंकि हम लंबे समय से जुड़े रहे हैं. ताजा विवाद एक आरोप पर शुरू हुआ है, जो एक ऐसी सरकार के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने लगाया है, जो वहां चुनाव का सामना करने जा रहे हैं. मुझे लगता है कि दोनों देश के बीच संबंध बेहद महत्वपूर्ण है. दोनों देशों के पास एक दूसरे को देने के लिए बहुत कुछ है."

कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय आबादी

कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय आबादी का जिक्र करते हुए थरूर ने कहा, "भारत के साथ कनाडा का प्रमुख व्यापारिक संबंध है. वहां 17 लाख भारतीय रहते हैं. कनाडा मैं भारतीय छात्रों की आबादी इतनी है कि वहां इंटरनेशनल स्टूडेंट बॉडी में 40% भारतीय छात्र हैं. इन तमाम चीजों को देखते हुए मुझे इस बात में कहीं संदेह नहीं है कि भारत और कनाडा के संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं. यह किसी भी एक घटना या किसी एक सरकार के रुख से परे है. ऐसा समय जरूर आएगा, जब इस संबंध को पुनर्बहाल कर लिया जाएगा."

उन्होंने उम्मीद जताई कि कनाडा और भारत दोनों ही पक्षों से विवाद के निपटान में परिपक्वता और शांति का परिचय देंगे. थरूर  ने कहा, "मेरी आशा है कि दोनों पक्ष पुराने संबंधों को फिर से बेहतर करने के लिए आवश्यक शांति और परिपक्वता का परिचय देंगे, ताकि इस मौजूदा विवाद का कोई स्थाई नुकसान ना हो."

कैसे शुरू हुआ भारत-कनाडा विवाद 

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय खुफिया एजेंसी पर आरोप लगाए हैं. 18 सितंबर को अपने देश की संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय खुफिया एजेंसी की संलिप्तता की जांच कनाडाई सरकार सक्रियता से कर रही है. इसके अलावा उन्होंने भारत से ट्रेड मिशन भी रोकने की घोषणा कर दी. कनाडा ने भारत के टॉप डिप्लोमेट को भी निष्कासित कर दिया, जिसके जवाब में भारत में भी ऐसा ही किया है.

कनाडा की वीजा सर्विस को भी भारत में स्थाई तौर पर रोक दी गई है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है. एक दिन पहले शुक्रवार (22 सितंबर) के अपने ताजा बयान में ट्रूडो ने दावा किया है कि निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय खुफिया एजेंसी के हाथ होने की जानकारी भारत सरकार को दी गई थी.

<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/r60MUFUY9MM?si=uS2EikMOgwTnNvoa" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" allowfullscreen></iframe>

ये भी पढ़ें: India Canada Tensions: ट्रूडो ही नहीं, बल्कि उनके पिता ने भी बिगाड़े थे भारत संग रिश्ते, जानिए किस मुद्दे पर हुआ था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget