एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A. Rally: 'ये मशीन चोर है', 'इंडिया' गठबंधन की रैली में EVM को लेकर बोले फारूक अब्दुल्ला, कहा- हमारी सरकार आने पर हटा देंगे

INDIA Alliance Rally: मुंबई में इंडिया अलायंस की रैली में फारूक अब्दुल्ला ने ईवीएम पर हमला किया और मशीन को चोर बताया. अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और मोदी सरकार पर निशाना साधा.

I.N.D.I.A. Mumbai Rally: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले रविवार (17 मार्च) को मुंबई में इंडिया गठबंधन की रैली में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा ईवीएम को चोर करार दिया और कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर मशीन को हटा दिया जाएगा और चुनाव आयोग को आजाद कर दिया जाएगा.

क्या कुछ बोले फारूक अब्दुल्ला?

रैली में लोगों से अपील करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''वोट को आपको बचाना है. ये मशीन (EVM) जो है, ये चोर है. मेहरबानी करके उस मशीन को देखिएगा. जब आप अपना बटन दबाएं, जो कागज वहां से दिखेगा, वो देखिएगा कि आपका वोट उसमें है या दूसरा वोट गया है.''

नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख ने कहा, ''हमने बहुत शोर किया, कहा- वापस कागज का लाओ, इस मशीन को हटाओ. मुझे उम्मीद है कि जब इंडिया गठबंधन की बहुमत आएगी, उसमें ये मशीन खत्म हो जाएगी और दूसरी बात होगी कि इलेक्शन कमीशन आजाद हो जाएगा. वो मुक्त हो जाएगा. उसमें वो लोग होंगे जो भारत से प्यार करते होंगे और इस मिट्टी को प्यार करते होंगे.''

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''बहुत चुनौतियां हैं. उन चुनौतियों का हम सबको मुकाबला करना है. जितने भी लीडर यहां बैठे हुए हैं, हमें इकट्ठे इस कश्ती को चलाना है और इस कश्ती को डुबाने के लिए बहुत लोग खड़े हैं, उनका खयाल रखिएगा. अगर इंडिया मजबूत रहा और हम लोग सिर्फ ये सोचकर निकलें कि हमें भारत को बचाना है, यहां आईन (संविधान) को बचाना है, यहां के इंसान को बचाना है, तब सब कुछ ठीक होगा.''

इंडिया अलायंस की रैली के मंच पर दिखे ये नेता

मुंबई में इंडिया गठबंधन की इस रैली में तमाम घटक दलों के नेता शामिल हुए. रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर समेत अन्य नेता शामिल हुए. 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन क्या बोले?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, ''भारत को अब एकता की जरूरत है... पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में सिर्फ 2 काम किए हैं- पहला 19 विदेश यात्राएं और दूसरा फेक प्रोपेगेंडा. हमें अब इसे रोकना होगा. यह हमारा एजेंडा है."

मोदी की गारंटी चलने वाली नहीं- शरद पवार

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि अब मोदी की गारंटी चलने वाली नहीं हैं. उन्होंने कहा, ''देश में बदलाव की जरूरत है, जिहोंने देश को फंसाया उन्हें बताना होगा. जिनके हाथ में हुकूमत है उन्होंने कई आश्वासन दिए थे, उन्हें पूरा नहीं किया. हमें मिलकर कदम उठना होगा. मोदी की गारंटी टिकने वाली नहीं. चुनाव आयोग का धन्यवाद कि अब ये (मोदी की गारंटी) नहीं सुनना पड़ेगा. आज भारत की जो स्थिती है उसे बदलना है. हम सबको मिलकर बदलाव लाना है... आज इस शहर में हमें नारा देना है- छोड़ो भाजपा.''

महबूबा मुफ्ती का मोदी सरकार पर हमला

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने देश के प्रति महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बलिदान का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पुलवामा पर वोट मांगे. उन्होंने कहा कि कश्मीर में संविधान खत्म है, अपने वोट सही जगह नहीं डाले तो आप (जनता) अपना हक खो देंगे.

प्रकाश आंबेडकर क्या बोले?

वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने कहा, ''मुझे लगता है कि हमें लड़ना है.साथ लड़ें या अकेले लड़ें.. बंगाल में स्थिती अलग हो गई है. ईवीएम का मुद्दा उठाएं राहुल गांधी... लोग परिवारवाद से उब गए है, हम उससे बाहर निकलें. किसी एक परिवार से ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार हों, ऐसा नहीं होना चाहिए.'' बता दें कि मुंबई के शिवाजी पार्क में इंडिया गठबंधन की इस मेगा रैली से पहले शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे को पुष्पांजलि अर्पित की गई थी.

यह भी पढ़ें- 'आपकी जिंदगी बहुत कीमती है', पवन कल्याण का भाषण रोक PM मोदी ने टावरों पर चढ़े लोगों से की उतरने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget