एक्सप्लोरर

PM Modi Rally: 'आपकी जिंदगी बहुत कीमती है', पवन कल्याण का भाषण रोक PM मोदी ने टावरों पर चढ़े लोगों से की उतरने की अपील

NDA Andhra Pradesh Rally: आंध्र प्रदेश की रैली में कुछ लोग लाइट टावरों पर चढ़ गए, इस पर पीएम मोदी को पवन कल्याण का भाषण बीच में रोककर लोगों से नीचे उतरने की अपील करनी पड़ी.

PM Modi Andhra Pradesh Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार (17 मार्च) को आंध्र प्रदेश की रैली में उस समय जन सेना पार्टी प्रमुख और अभिनेता पवन कल्याण से बीच में भी भाषण को विराम देने का आग्रह करना पड़ गया जब कुछ लोग लाइट टावरों पर चढ़ गए.

प्रधानमंत्री ने माइक पर बोलते हुए उन लोगों से कहा कि उनकी जिंदगी बहुत कीमती है, इसलिए नीचे आ जाएं क्योंकि वहां बिजली के तारों का जोखिम हो सकता है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस घटना का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए पीएम मोदी को फादर फिगर (पिता तुल्य) बताया.

लाइट टावरों पर चढ़े लोगों से क्या कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने?

पीएम मोदी ने सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से कहा कि वे बिजली के टॉवरों पर चढ़े लोगों को नीचे उतारें. पीएम मोदी ने उन लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ''बिजली के तार हैं, आप क्या कर रहे हैं वहां, प्लीज कम डाउन. आपकी जिंदगी हमारे लिए बहुत कीमती है, प्लीज नीचे आइये आप.''

पीएम मोदी ने कहा, ''मीडियावालों ने आपकी फोटो ले ली है, आप नीचे आइये.'' इस बीच चंद्रबाबू नायडू भी लोगों को नीचे उतरने का इशारा कर रहे थे. एक-दो लोग नीचे उतरने के मूड में नहीं दिखे तो पीएम मोदी ने फिर कहा, ''आप नीचे आइये मेहरबान.'' पीएम मोदी ने कहा, ''यहां जो पुलिस के लोग होंगे, इन सभी टावर पर जरा केयर करें, इसमें बिजली के तार हैं, अगर कुछ गलत हो गया तो हमारे लिए बहुत पीड़ादायक होगा.''

पीएम मोदी ने 'इंडिया' गठबंधन पर साधा निशाना

पलनाडु जिले के बोप्पुडी गांव में हुई एनडीए की इस रैली से पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल का एजेंडा अपने सहयोगियों का 'इस्तेमाल करने और फेंक देने' का है. उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और राज्य में कांग्रेस पार्टी दोनों एक ही हैं और एक परिवार के सदस्यों की ओर से संचालित हैं.

पीएम मोदी ने कहा, ''एनडीए में हम सभी को साथ लेकर चलते हैं, लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी का एकमात्र एजेंडा सहयोगियों का इस्तेमाल करने और फेंक देने का है. आज कांग्रेस को मजबूरी में ‘इंडी’ गठबंधन (इंडिया गठबंधन) बनाना पड़ा, लेकिन उनकी सोच यही है.''

(भाषा से भी इनपुट)

यह भी पढ़ें- Dattatreya Hosabale: RSS के सरकार्यवाह फिर चुने गए दत्तात्रेय होसबाले, जाने उनके बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget