एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: खरगे बोले- अगले साल पीएम मोदी घर से फहराएंगे तिरंगा, हरदीप पुरी ने दिया जवाब- अपनी आंखों का इलाज कराएं

Independence Day: देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, लेकिन इस बीच बीजेपी और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के बीच अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है.

Independence Day 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार (15 अगस्त) को स्वतंत्रता दिवस समारोह पर लाल किला नहीं जाने को लेकर कहा कि आंखों में कुछ दिक्कत के कारण वो इसमें शामिल नहीं हो पाए. इस दौरान खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो अगले साल अपने आवास से झंडा फहराएंगे. इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है. 

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता हरदीप सिंह पुरी ने कहा, '' शायद खरगे साहब की आंखों में परेशानी है. वो लाल किला तो नहीं आए, लेकिन परिवार वाले किसी प्रोग्रोम में गए हैं. हमें कहना है कि पीएम मोदी अगले साल फिर से लाल किले से देश के लोगों को संबोधित करेंगे.''

दरअसल अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बहुमत मिलता है तो पीएम मोदी फिर लाल किले से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को संबोधित करेंगे, लेकिन विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' जीतता है तो ऐसा नहीं हो पाएगा.

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लाल किले के स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से दूर रहने के कारण के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने कहा, ‘‘मुझे आंखों में कुछ समस्या है. प्रोटोकॉल के अनुसार, मुझे सुबह अपने आवास पर ध्वजारोहण करना था. इसके बाद मुझे कांग्रेस मुख्यालय में झंडा फहराना था. ’’

खरगे ने आगे कहा कि ‘सुरक्षा इतनी कड़ी होती है कि प्रधानमंत्री के निकलने से पहले किसी को जाने नहीं दिया जाता. अगर मैं वहां जाता तो यहां कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाता.’’  उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर अपने एक संदेश में यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) अन्याय के खिलाफ खड़ा होगा और जीतेगा. 

पीएम मोदी ने क्या कहा?
लाल किले से 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘‘अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं आपको देश की उपलब्धियां, आपके सामर्थ्य, आपके संकल्प, उसमें हुई प्रगति, उसकी सफलता और गौरवगान, पूरे आत्मविश्वास के साथ आपके सामने प्रस्तुत करूंगा.’’

ये भी पढ़ें- जेपी नड्डा से लेकर अनुराग ठाकुर तक... पीएम मोदी के भाषण पर बोले बीजेपी नेता- गठबंधन का अहंकार तोड़ेगी जनता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
J&K में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, आर्मी अलर्ट, राजौरी-सांबा में सर्च ऑपरेशन
J&K में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, आर्मी अलर्ट, राजौरी-सांबा में सर्च ऑपरेशन

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget