एक्सप्लोरर

Monsoon Update: गर्मी के सितम से मिलने वाली है राहत, चंद घंटों का और बचा है इंतजार, मानसून पहुंचने ही वाला है भारत के द्वार

Monsoon Update: मौसम विभाग ने बताया कि पिछले वर्ष मानसून एक सप्ताह देरी से यानी 8 जून को दस्तक दी थी. IMD के अनुसार, केरल समेत देश के कई राज्यों में मानसून 24 घंटे के अंदर दस्तक देने जा रहा है.

Monsoon Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश में मानसून की स्थिति को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. भीषण गर्मी की मार झेल रहे देश को राहत मिलने की उम्मीद है. IMD ने बुधवार (29 मई) को कहा कि अगले 24 घंटों में केरल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है. 

आईएमडी ने कहा, "अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है." मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण अरब सागर, मालदीव व लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी से मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है.  

कब आता है मानसून

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले वर्ष मानसून एक सप्ताह देरी से यानी 8 जून को दस्तक दी थी. IMD के अनुसार, केरल में सामान्य मानसून की शुरुआत 1 जून को होती है और उसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ता है और फिर 15 जुलाई के आसपास देश के बाकी हिस्सों में मानसून पहुंचता है. मानसून आमतौर पर 5 जून के आसपास पूर्वोत्तर भारत में आगे बढ़ता है. लेकिन, कुछ सालों के दौरान जब मानसून की बंगाल की खाड़ी सक्रिय होती है तो मानसून उसी समय पूर्वोत्तर भारत में आगे बढ़ता है.

क्या बोले आईएमडी के महानिदेशक

आईएमडी के महानिदेशक एम मोहपात्रा ने कहा, "चक्रवात रेमल के कारण मानसून की बंगाल की खाड़ी में बहुत सक्रिय है, पिछले दो दिनों में पूर्वोत्तर राज्यों में बहुत भारी बारिश हुई है. साथ ही पिछले दो दिनों में केरल में भी मानसून की शुरुआत के सभी मानदंड पूरे हो रहे हैं.''

IMD करते है मानसून की घोषणा

बता दें कि केरल में मानसून के आगमन की घोषणा मई के दूसरे सप्ताह में की जाती है. अगर 10 मई के बाद मिनिकॉय, अमिनी, तिरुवनंतपुरम, पुनालुर, कोल्लम, अल्लापुझा, कोट्टायम, कोच्चि, त्रिशूर, कोझिकोड, थालास्सेरी, कन्नूर, कुडुलु और मैंगलोर में कम से कम 60 फीसदी यानी लगातार दो दिनों तक 2.5 मिमी या उससे अधिक बारिश दर्ज की जाती है. 

आईएमडी ने 15 मई को पूर्वानुमान लगाया था कि मॉनसून 31 मई को केरल में दस्तक देगा. IMD ने एक बयान में कहा कि पिछले 19 वर्षों (2005-2023) के दौरान केरल में मनसून के आगमन की तारीख के बारे में उसके पूर्वानुमान 2015 को छोड़कर सही साबित हुए हैं. 

केरल में भारी बारिश से बढ़ी मुश्किलें

केरल में इस सप्ताह भारी बारिश हुई है, जिसमें कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और सड़कें भी जलमग्न हो गई. इसके अलावा बारिश के कारण ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, इडुक्की, कोट्टायम और एर्नाकुलम सहित सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया था.

यह भी पढ़ें- Weather Forecast: दिल्ली में झमाझम बारिश से लौटी लोगों की खुशी, राजस्थान, पंजाब समेत इन राज्यों में कल से मिलेगी गर्मी से राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP Protest LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget