एक्सप्लोरर

Weather Forecast: दिल्ली में झमाझम बारिश से लौटी लोगों की खुशी, राजस्थान, पंजाब समेत इन राज्यों में कल से मिलेगी गर्मी से राहत

IMD Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट होने की संभावना है. पूर्वोत्तर सहित कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

Rain in Delhi: देश के कई राज्यों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है. दिल्ली और राजस्थान में तो तापमान 50 डिग्री के पास पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बढ़ते तापमान को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच मौसम विभाग के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने पुष्टि की है कि इन जगहों पर गुरुवार (30 मई) से तापमान में गिरावट होने की संभावना है. 

दिल्ली में बारिश से लोगों को मिली राहत

दिल्ली में तापमान के सारे रिकॉर्ड टूटने के बाद बुधवार की शाम को कई जगहों पर हल्की बारिश दर्जी की गई. दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी के बाद हुई बारिश और हवाओं के चलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. इससे पहले बुधवार (29 मई) को दिल्ली में गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए. यहीं पहली बार पारा 52 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. आईएमडी के अनुसार मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से हीटवेव में कमी आएगी और आने वाले चार दिनों में तापमान में कामी आएगी. मौसम विभाग के वैज्ञानिक नरेश कुमार के अनुसार गुरुवार से अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन देश के कई राज्यों में अगले दो दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है.

कल से कम होगी गर्मी इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में हीटवेव की स्थिति गुरुवार (30 मई) से धीरे-धीरे कम होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार केरल और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान मानसून की शुरुआत होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सक्किम में अगले पांच दिनों के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में 29 और 30 मई के दौरान बारिश की संभावना है. 

इन राज्यों में हीटवेव के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों 30 मई को भी हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है. दक्षिणी राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर, उदयपुर, सिरोही और जालौर जैसे जिलों में मंगवार (28 मई) को तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के साथ राहत देखी गई. 

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: क्या इसबार यूपी नहीं ओडिशा देगा सत्ता की चाबी? खरगे बोले- यहां 50 फीसदी भी जीते तो हुकूमत हमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget