एक्सप्लोरर

ICICI-Videocon case: ईडी ने चार्जशीट दाखिल की, चंदा कोचर समेत 10 लोगों को आरोपी बनाया गया

प्रवर्तन निदेशालय के एक आला अधिकारी ने बताया कि मामले की अब तक की जांच के आधार पर यह आरोप पत्र कोर्ट के सामने पेश किया गया है और इस मामले में अभी और भी पूरक आरोपपत्र कोर्ट के सामने पेश किए जा सकते हैं .

नई दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक द्वारा तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर व्यवसायी वेणुगोपाल धूत की कंपनियों को सैकड़ों करोड़ रुपए लोन दिए जाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अपना पहला आरोपपत्र कोर्ट के सामने पेश कर दिया है. इस आरोपपत्र में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व चेयरमैन चंदा कोचर उनके पति दीपक कोचर समेत कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है .

प्रवर्तन निदेशालय के एक आला अधिकारी ने बताया कि मामले की अब तक की जांच के आधार पर यह आरोप पत्र कोर्ट के सामने पेश किया गया है और इस मामले में अभी और भी पूरक आरोपपत्र कोर्ट के सामने पेश किए जा सकते हैं.

अधिकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व चेयरमैन चंदा कोचर उनके पति दीपक कोचर वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वेणुगोपाल धूत, न्यू पावर लिमिटेड और सुप्रीम एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच शुरू की थी.

मामले में आरोप था कि वीडियोकॉन कंपनी समेत पांच कंपनियों को तमाम नियम कानून को ताक पर रखकर लगभग 1875 करोड़ से ज्यादा का लोन दिया गया. यह भी आरोप है कि इस मामले में एक सुनियोजित तरीके से आईसीआईसीआई बैंक की तत्कालीन चेयरमैन चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की कंपनी में 64 करोड रुपए किकबैक आया.

प्रवर्तन निदेशालय ने मामले की जांच के दौरान चंदा कोचर दीपक कोचर समेत वीडियोकॉन कंपनी आदि पर छापेमारी भी की थी और इन तमाम लोगों से लगातार पूछताछ भी हुई थी. आरोपों में आने के बाद चंदा कोचर को आईसीआईसीआई बैंक ने उनके पद से हटा दिया था.

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी के मुताबिक अब तक की जांच के दौरान इस मामले में अनेक ऐसे तथ्य पाए गए जो यह इशारा करते थे कि तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर वीडियोकॉन कंपनी को लोन दिया गया. लिहाजा अब तक की जांच के आधार पर कुल 10 लोगों के खिलाफ पहला आरोपपत्र कोर्ट के सामने दायर किया गया है, जिसमें 7 कंपनियां भी शामिल बताई गई है. ईडी ने इस मामले में चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को गिरफ्तार भी किया था मामले की जांच अभी जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget