एक्सप्लोरर

एयरचीफ धनोआ का छलका दर्द, बोले- सड़कों पर अब नहीं दिखती विंटेज कार, हम उड़ा रहे हैं 44 साल पुराने मिग

वायु सेना के आधुनिकीकरण पर बोलते हुए एयरचीफ मार्शल का दर्द छलका. इस दौरन उन्होंने कहा कि इस समय देश में सड़कों पर विंटेज कार नहीं दिखाई दे रहे हैं जबकि हमारी सेना 44 साल पुराने मिग उड़ा रही है.

नई दिल्लीः वायुसेना प्रमुख बी एस धनोआ ने आज भारतीय‌ वायुसेना के पुराने पड़ चुके लड़ाकू विमानों को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में चुटकी लेते हुए कहा कि हम 44 साल पुराने मिग21 उड़ा रहे हैं जबकि सड़क पर भी उस समय की विंटेज-कार चलाता कोई दिखाई नहीं देता है. एयर चीफ मार्शल ने साफ तौर से कहा कि दुनिया को अपनी ताकत दिखाने के लिए हमें और अधिक आधुनिक लड़ाकू विमानों की जरूरत है.

वायुसेना प्रमुख आज राजधानी दिल्ली में सीआईआई द्वारा आयोजित एक सेमिनार में बोल रहे थे. सेमिनार का विषय था 'भारतीय वायुसेना का स्वदेशीकरण और आधुनिकिकरण प्लान'. इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे.

वायुसेनाध्यक्ष, बी एस धनोआ ने कहा कि बिना लड़ाकू विमानों के एयरफोर्स ठीक वैसी ही है जैसे बिना फोर्स की हवा. इसलिए दुनिया को अपनी हवाई-शक्ति दिखाने के लिए हमें और एयरक्राफ्ट्स की जरूरत है. उन्होनें कहा कि आज के समय में फिफ्थ जेनेरेशन (पांचवीं पीढ़ी के) एयरक्राफ्ट एक हकीकत है‌‌ इसलिए युद्ध होने तक इंतजार नहीं किया जा‌ सकता.

उन्होनें कहा कि स्वदेशीकरण के चक्कर में हम वायुसेना के आधुनिकिकरण को नहीं रोक सकते हैं. धनोआ ने कहा कि हमें ‌सैन्य-क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना है लेकिन उसके साथ साथ आधुनिक सैन्य प्रणाली भी विदेश से आयात करनी होगी, तभी हम एक संतुलित एयर फोर्स बन पाएंगे.

आपको बता दें कि 27 फरवरी को पाकिस्तान के साथ हुई डॉग-फाइट के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन मिग21बाईसन एयरक्राफ्ट उड़ा रहे थे. हालांकि उन्होनें पाकिस्तान एक आधुनिक एफ16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था, लेकिन इस‌ दौरान पीछा करते हुए वे पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गए थे और पाकिस्तानी मिसाइल ने उनके मिग21 विमान को अपना निशाना बना लिया था.

इस हमले में उनका मिग21 क्रैश हो गया था और पाकि‌स्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. एयर चीफ मार्शल धनोआ का जोर इस बात पर था कि अगर भारतीय वायुसेना के पास रफाल जैसे आधुनिक लड़ाकू विमान होते तो अभिनंदन को पाकिस्तानी एफ16 का पीछा करने की जरूरत नहीं होती और वे अपने सीमा से ही बीवीआर (यानि वियुंड विज्युल रेंज) मिसाइल से उसे मार गिरा सकते थे.

आपको बता दें कि भारतीय‌ वायुसेना के पास‌ इस समय लड़ाकू विमानों की 30 स्कॉवड्रन रह गई हैं.‌ जबकि टू-फ्रंट वॉर यानि चीन और पाकिस्तान से एक साथ दो मोर्चो पर लड़ने के लिए 42 स्कॉवड्रन की जरूरत है. इन 30 स्कॉवड्रन में भी पांच स्कॉवड्रन मिग21 की है, एक स्कॉवड्रन मिग27 की है और तीन मिग29 की हैं.

बाद में मीडिया से बात करते हुए धनोआ ने कहा कि भारतीय‌ वायुसेना पाकिस्तान से सटी एयर-स्पेस पर पूरी तरह सतर्क है. ना केवल मिलिट्री एयरक्राफ्ट बल्कि सिविल एयरक्राफ्ट्स को भी बिना इजाजत के भारत के हवाई-क्षेत्र में दाखिल नहीं होने दिया जायेगा.

इस मौके पर बोलते हुए रक्षा मंत्री ने बालाकोट एयर-स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में हमारे सशस्त्रबलों ने पड़ोसी देश (पाकिस्तान में) जिस तरह से आतंकी ‌संगठनों पर कारवाई की उ‌‌ससे पता चलता है कि हमारी सेनाओं की कितनी पहुंच है और वे कितनी घातक हैं.

In Depth: सफलता के महज़ एक कदम की दूरी पर चंद्रयान 2, आज चंद्रमा के कक्षा में किया प्रवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'इनकी मंशा देश में आग लगाने की है'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'इनकी मंशा देश में आग लगाने की'
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget