एक्सप्लोरर

Telangana: महिला शादी का बना रही थी दबाव, पुजारी ने हत्या कर शव नाले में फेंका

Telangana Crime: हत्या करने के बाद पुजारी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचा, जिसके बाद पुलिस को आरोपी पर शक हुआ.

Hyderabad Crime: तेलंगाना में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. हैदराबाद के उपनगर सरूरनगर में एक शादीशुदा पुजारी ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया. वारदात के बाद आरोपी ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई. आरोपी ने बताया कि उसने महिला को शमशाबाद बस स्टैंड पर छोड़ा था. उसने यह भी बताया कि महिला 3 मई से लापता थी और उसकी कॉल्स का जवाब नहीं दे रही थी. पुलिस को पुजारी पर शक हुआ. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 

क्या है पूरा मामला?

सरूरनगर के अय्यागरी साई कृष्णा नाम के एक शादीशुदा पुजारी ने पुलिस में अपनी प्रेमिका के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसने दर्ज शिकायत में यह दावा किया कि महिला उसकी भतीजी थी. शिकायत में  आरोपी ने बताया कि उसने महिला को शमशाबाद बस स्टैंड के लिए छोड़ा था.

आरोपी ने यह भी दावा किया कि 3 मई से उसकी महिला से कोई बात नहीं हुई है. जैसे-जैसे पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई वैसे ही एक बड़ा खुलासा हुआ. पुलिस को पता चला कि साई कृष्णा पहले ही शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे. उसका महिला के साथ अफेयर चल रहा था. 

कड़ाई से पूछताछ पर कबूला जुर्म

पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो पुजारी ने अपना जुर्म कुबूल लिया. उसने बताया कि महिला उस पर शादी का दबाव बना रही थी, इसलिए हत्या करके शव को सरूरनगर में रजिस्ट्रार कार्यालय के पीछे एक नाले में फेंक दिया.

आरोपी की निशानदेही पर शव को तलाशा जा रहा है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. 

यह भी पढ़ें:-

Gujarat ATS: गुजरात में ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़, पोरबंदर से पकड़े गए 5 संदिग्ध, लव जिहाद के लिए 16-18 साल के लड़कों को करते थे तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई कीमती जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई कीमती जिंदगी
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
नड्डा ने की NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा, छात्रों से की ये अपील
नड्डा ने NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा की, छात्रों से की ये अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget