एक्सप्लोरर

नौशेरा हमले को गलत बता अपने ही झूठ के जाल में फंसा पाकिस्तान, ये रहा सबूत

नई दिल्ली : नौशेरा में भारतीय सेना के हमले पर पाकिस्तान का झूठ बेनकाब हो गया है. आज पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भारतीय सेना के हमले को गलत बताया है. लेकिन मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ही 13 मई को ट्वीट किया था कि एलओसी पर भारत की ओर से हलचल बढ़ गई है. इसके लिए पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर विरोध भी जताया था.

13 मई को किए ट्वीट से यह साबित होता है कि पाकिस्तान अपने ही बनाए गए झूठ के जाल में फंस गया है. एकतरफ जहां वह नौशेरा हमले को नकार रहा है वहीं 13 मई को मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ही ट्वीट किया था कि एलओसी पर भारत की ओर से हलचल बढ़ गई है. एबीपी न्यूज़ को सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी मिली है कि सेना की नौशेरा सेक्टर में पाक की पोस्ट पर हमले का जो वीडियो जारी किया है वो 9 मई का है. जिसके बाद ही 13 मई को पाकिस्तानी सेना की तरफ से यह ट्वीट किया गया था.

बता दें कि पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने आज ट्वीट किया, ''एलओसी पर नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना के हमले का दावा गलत है.'' लेकिन 13 मई को उनके ही किए गए ट्वीट से पाकिस्तान का झूठ बेनकाब हो गया है.

एबीपी न्यूज़ को सूत्रों के हवाले से जो बड़ी जानकारी मिली है उसके मुताबिक इस हमले में भारतयी सेना ने चार तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया. इनमें रॉकेट लॉन्चर, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल, 106 रिकॉल गन और ऑटोमेटिक ग्रेनेट लॉन्चर का इस्तेमाल हुआ.

गौरतलब है कि घुसपैठ के खिलाफ भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बदला लिया है. सेना ने नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की पोस्ट को तबाह कर दिया. भारतीय सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अशोक नरुला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि पाकिस्तान आतंकवादियों की मदद करता है और उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान अपनी इन हरकतों से बाज़ आए.

यहां देखें सेना ने कैसे पाकिस्तान को ना भूलने वाला सबक दिया-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget