एक्सप्लोरर

हरियाणा में रियायतों के साथ 28 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, मॉल्स, बार और रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत

हरियाणा में बार और रेस्टोरेंट्स सुबह 10 से रात 10 बजे तक पचास फीसदी की क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे. धार्मिक स्थलों पर एक समय में पचास लोगों की मौजूदगी की इजाजत दी गई है. शादी और अंतिम संस्कार में पचास से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे.

चंडीगढ़: हरियाणा में कोरोना वायरस से जुड़ी पाबंदियों में संसोधन करते हुए राज्य सरकार ने एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है. अब राज्य में लागू दिशा-निर्देश 28 तक जारी रहेंगे. सभी दुकानें सुबह 9 बजे से रात आठ बजे तक खुली रहेंगी. वहीं मॉल्स सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगे. राज्य सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई.

इसके अलावा रेस्टोरेंट्स और बार सुबह दस बजे से रात दस बजे तक खोले जा सकेंगे लेकिन ये पचास फीसदी की क्षमता के साथ ही काम कर सकेंगे. धार्मिक स्थल को खोलने की इजाजत दी गई है लेकिन एक समय में 50 से अधिक लोगों की मौजूदगी नहीं होगी. कॉर्पोरेट ऑफिस पूरी क्षमता के साथ काम कर सकेंगे लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना के दूसरे प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.

शादी और अंतिम संस्कार में 50 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं होगी. जिम खोले जा सकेंगे लेकिन इसे पचास फीसदी की क्षमता के साथ चलाने की इजाजत दी गई है. स्विमिंग पूल और स्पा अभी बंद रहेंगे.

हरियाणा में कोरोना की स्थिति

हरियाण में शनिवार को कोविड-19 के 170 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,67,217 हो गयी, वहीं 33 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 9,216 हो गयी.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार संक्रमण से मौत के नए मामले में पांच मामले पानीपत से, सिरसा और हिसार से चार-चार मामले शामिल हैं. जींद में 29 और पलवल में 18 नए मामले सामने आए. राज्य में अभी 2,677 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 7,55,324 लोग बीमारी से उबर चुके हैं.

Delhi Unlock-4: दिल्ली में कल से बार, पब्लिक पार्क और गार्डन भी खुलेंगे, जानिए क्या बंद रहेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
नड्डा ने की NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा, छात्रों से की ये अपील
नड्डा ने NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा की, छात्रों से की ये अपील
अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा
अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget