एक्सप्लोरर

दिल्ली में तेज हवा के साथ हुई बारिश, पारा लुढ़का

दिल्ला समेत उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश समेत धूल, आंधी चली. वहीं दिल्ली में ओले भी भारी मात्रा में पड़े. आंधी इतनी तेज़ थी कि राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आंधी के चलते पेड़ गिर गए. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में आसमान बृहस्पतिवार को बादलों से ढक गया और तेज धूल आंधी चली, जिसके फलस्वरूप दृश्यता घट गयी. दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार धूल भरी आंधी आई है. छिटपुट स्थानों, खासकर उत्तरी दिल्ली में भारी बारिश होने और ओलावृष्टि होने की भी खबर है.

कुछ क्षेत्रों में पेड़ भी उखड़ गये. इससे बिजली के तारों और वाहनों को नुकसान पहुंचा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह नये पश्चिमी विक्षोभ का परिणाम था. राष्ट्रीय राजधानी में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चली. उन्होंने बताया कि धूल भरी आंधी और बारिश से खासकर उत्तरी दिल्ली में पारा काफी नीचे आ गया. अन्यत्र तापमान कम से कम दो डिग्री तक तापमान गिरा.

आईएमडी वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में 15 अप्रैल से 15 जून के बीच धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि आम बात है. निजी मौसम पूर्वानुमान सेवा स्काईमेट वेदर के महेश पलवट ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में अबतक लू नहीं आयी है.

ये भी पढ़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधान… बीजेपी का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलटा
प्रधान… बीजेपी का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलटा
5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget