एक्सप्लोरर

PM Modi on Gujarat Visit: सोमनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, महादेव के दर्शन-जलाभिषेक किया

PM Modi on Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमनाथ महादेव के दर्शन किए. पीएम मोदी ने जामनगर में पशु बचाव संरक्षण एवं पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा किया.

PM Modi on Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. गुजरात दौरे के दूसरे दिन रविवार (02 मार्च, 2025) को पीएम मोदी ने सोमनाथ महादेव के दर्शन किए और जलाभिषेक किया. पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में मार्कण्डेय पूजा और ध्वज पूजा की. 

सोमनाथ मंदिर में विद्वानों ने शास्त्रीय मंत्रों के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. मंदिर में सोमनाथ संस्कृत पाठशाला के विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों का जाप किया. पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. सोमनाथ ट्रस्ट इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल का प्रबंधन करता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं. 

पीएम मोदी ने वनतारा का दौरा किया
पीएम मोदी गुजरात यात्रा के दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए शनिवार शाम को यहां पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह गुजरात के जामनगर जिले में पशु बचाव संरक्षण एवं पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा किया. 3 हजार एकड़ में फैला वनतारा रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी के परिसर में स्थित है. यह वन्यजीवों के कल्याण के लिए समर्पित बचाव केंद्र है और दुर्व्यवहार तथा शोषण से बचाए गए पशुओं को अभयारण्य पुनर्वास एवं चिकित्सा देखभाल प्रदान करता है. 

पीएम मोदी की वंतारा यात्रा के दौरान उनके साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और उनके बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका भी थीं. वंतारा में 200 से अधिक बचाए गए हाथियों को रखा गया है.

सोमवार को जंगल सफारी का आनंद लेंगे पीएम मोदी 
न्यूज़ एजेंसी PTI की ख़बर के मुताबिक, सासन में रात्रि विश्राम के बाद पीएम मोदी सोमवार को जंगल सफारी का आनंद लेंगे. ‘सिंह सदन’ लौटने पर प्रधानमंत्री एनबीडब्ल्यूएल के पदेन अध्यक्ष के रूप में इसकी बैठक की अध्यक्षता करेंगे. एनबीडब्ल्यूएल में 47 सदस्य हैं, जिनमें सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों के सदस्य, इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव वार्डन और विभिन्न राज्यों के सचिव शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि बैठक के बाद पीएम मोदी सासन में कुछ महिला वनकर्मियों से भी बातचीत करेंगे.

ये भी पढ़े: 

'आप खत्म हो जाओगे लेकिन हिंदू धर्म...', कोलकाता से हिमंत बिस्वा सरमा का ममता बनर्जी और राहुल गांधी पर बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget