एक्सप्लोरर

सरकार का दावा: लॉकडाउन के दौरान कोरोना संक्रमण बढ़ने की दर में आई कमी

अबतक देश में संक्रमण के कुल 13,835 मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण से 452 मरीज़ों की मौत हुई है.सबसे ज़्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार बढोत्तरी हो रही है, लेकिन इस बीच सरकार ने संकेत दिए हैं कि संक्रमण के विकास दर में पिछले 15 दिनों में थोड़ी कमी आई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने रोज़ाना होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 15 मार्च से 31 मार्च के बीच जहां देश में संक्रमण में 2.1 की दर से औसत विकास हुआ, वहीं 1 अप्रैल से अबतक ये दर 1.2 दर्ज़ की गई है. अग्रवाल के मुताबिक़ इस दौरान विकास दर में 40 फ़ीसदी की कमी देखने को मिली. अग्रवाल ने इस कमी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ये तब हो रहा है जब देश में कोरोना की जांच में लगातार तेज़ी आ रही है. गुरुवार को देशभर में 28 हज़ार से ज़्यादा टेस्ट किए गए.

केस दोगुना होने की गति भी हुई धीमी एक और राहत देने वाला आंकड़ा देते हुए अग्रवाल ने कहा कि अप्रैल की शुरुआत में जहां संक्रमण के मामले महज 3 दिनों में दोगुने हो रहे थे, वहीं पिछले एक हफ़्ते में ये रफ़्तार 6.2 दिन हो गई है. उन्होंने बताया कि इस मामले में देश के 19 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर हैं. इन राज्यों में केरल, उत्तराखंड, हरियाणा, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पुड्डुचेरी, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, जम्मू कश्मीर, असम और त्रिपुरा शामिल हैं. लव अग्रवाल ने कहा कि ये बताता है कि हम किस प्रकार से ज़मीनी स्तर पर संक्रमण को रोकने की कोशिश कर रहे हैं.

अगर ठीक हुए मरीज़ों और कुल मौतों की संख्या जोड़ कर अनुपात निकाला जाए तो जहां 80 फ़ीसदी मामलों में मरीज़ ठीक हो गए जबकि 20 फ़ीसदी मामलों में मरीज़ की मौत हो गई. वहीं पीपीई और बाक़ी मेडिकल उपकरणों के निर्माण में भी रोज़ाना तेज़ी आती जा रही है. सूत्रों के मुताबिक़ अब तक सरकार ने देश के 50 यूनिट को पीपीई निर्माण की मंज़ूरी दे दी है. सरकार के सूत्रों का आकलन है कि पीपीई और मास्क के निर्माण की गति को देखते हुए अगले 15 दिनों में देश में इन दोनों वस्तुओं की उपलब्धता पर्याप्त हो जाएगी.

चीन की लैब में छिपा है कोरोना वायरस का 'राज'! Bharat KI Baat

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget