एक्सप्लोरर

'द कश्मीर फाइल' पर बोले गिरिराज सिंह- बंगाल होगा अगला कश्मीर अगर...

फिल्म देखने के बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग आज 'द कश्मीर फाइल्स' को बैन करने की बात कर रहे हैं वे देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. इसे गांव की चौपाल तक दिखाना चाहिए. 

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इन दिनों काफी चर्चा में है. एक तरफ जहां फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. मंगलवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी कश्मीरी फाइल्स देखने पहुंचे. फिल्म देखने के बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग आज 'द कश्मीर फाइल्स' को बैन करने की बात कर रहे हैं वे देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. इसे गांव की चौपाल तक दिखाना चाहिए. 

उसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुये कहा कि मैं आज कह रहा हूं कि बंगाल में ममता बनर्जी का भी आज वही रोल है जो कभी कश्मीर में राजनेताओं का था. बंगाल अगला कश्मीर होगा, अगर बंगाल के हिंदू अपने वजूद की लड़ाई नहीं लड़े तो एक जिला नहीं वहां दर्जनों जिले हैं. देश के अंदर कट्टरवादिता से खतरा है. हमें मुसलमानों से खतरा कम है मुस्लिम कट्टरपंथियों से ज्यादा खतरा है. 

द कश्मीर फाइल' पर बोले गिरिराज सिंह- बंगाल होगा अगला कश्मीर अगर...

फिल्म देखने के बाद रोने लगे गिरिराज सिंह

वहीं गिरिराज सिंह फिल्म में दिखाये नरसंहार को देख कर खुद को रोक नहीं पाये और रोने लगे. उन्होंने कहा कि यह फिल्म नहीं होती तो देश कश्मीर का सच नहीं जान पाता. उन्होंने सभी से इसे देखने की अपील करते हुए फिल्म मेकर्स से इस फिल्म को गांव-गांव ले जाकर पूरे देश में दिखाने की अपील की. 

फिल्म देखने के बाद गिरिराज कांग्रेस को घेरना नहीं भूले और उन्होंने इसको लेकर कांग्रेस पर तंज भी कसा. उन्होंने कहा कि लाखों पंडितों की दुर्दशा पर जिनके आंसू सूख गए थे, इस फिल्म ने उनके रोंगटे खड़े कर दिए हैं. इस फिल्म के जरिये तुष्टिकरण की राजनीति का खेल सबके सामने आ गया है. अब जनता जान चुकी है कि कांग्रेस ने भारत के पंडितों के साथ क्या किया है? 

टैक्स फ्री करने की मांग

दरअसल डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की हालिया रिलीज फिल्म 'The Kashmir Files' को लेकर पूरे देश में क्रेज है. सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर इसी फिल्म की चर्चा है. कई राज्यों में इसे टैक्स फ्री करने की मांग भी की जा रही है. इस बीच असम में मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने एलान किया कि फिल्म कश्मीर फाइल्स को देखने के लिए सरकारी कर्मचारियों को आधे दिन का अवकाश दिया जाएगा.

दिल्ली में बीजेपी ने चिट्ठी लिखकर सीएम अरविंद केजरीवाल से फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है. मुंबई में बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे. हाथों में बैनर पोस्टर्स लिए महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार से फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की.

पीएम मोदी-कपिल सिब्बल पर वार, द कश्मीर फाइल्स पर सवाल, जी-23 की बैठक से पहले ये बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर चीन को है किस बात का डर? रूस से दोस्ती के बीच किस चीज से बचना चाहता है ड्रैगन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
Saharsa News: 'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा...', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर को लेकर दिया जवाब
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर की सेहत...
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
Embed widget