एक्सप्लोरर

पीएम मोदी-कपिल सिब्बल पर वार, द कश्मीर फाइल्स पर सवाल, जी-23 की बैठक से पहले ये बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस में लगातार बैठकों और मंथन का दौर जारी है. पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांग लिया है.

पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस में लगातार बैठकों और मंथन का दौर जारी है. पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांग लिया है. हार के बाद पार्टी की अंदरुनी कलह भी खुलकर सामने आ गई है. जी-23 के नेता लगातार नेतृत्व बदलने की मांग कर रहे हैं. हालांकि कई नेता अब भी गांधी परिवार के साथ खड़े हैं. वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वर्किंग कमेटी में फैसला लिया गया था कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्षा कोई भी कदम उठा सकती हैं. आज शाम जी-23 के नेताओं की बैठक होनी है. 

5 पीसीसी अध्यक्षों को हटाया गया है. दूसरे राज्यों में भी जो काम नहीं कर रहे उनके ऊपर भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी. पार्टी में जो कमजोरियां हैं, उन पर एक्शन लिया गया है. सिर्फ पार्टी के नाम से जो बैठे हैं, उन पर भी एक्शन लिया जाएगा.

उन्होंने जी-23 के नेता कपिल सिब्बल पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, मैंने कल ही बोला था कि कपिल एक वकील हो सकते लेकिन कांग्रेस के नेता नहीं. जमीन पर जाना अलग होता है. हवा में बात करने से कुछ होने वाला नहीं है. सिब्बल साहब जो ऐसी बात बार-2 कर रहे हैं, पार्टी को कमजोर कर रहे हैं. सोनिया के साथ पार्टी है. खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी और हाल ही में रिजीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं. कश्मीर फाइल्स एक तरफा फिल्म है. ऐसी फिल्म निकालकर नौजवानों को गुमराह करना चाहते हैं.

 कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के भीतर की आंतरिक कलह पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के उस बयान से एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि गांधी परिवार को नेतृत्व छोड़कर किसी दूसरे नेता को मौका देना चाहिए. सिब्बल की इस टिप्पणी के बाद गांधी परिवार के नेतृत्व में विश्वास रखने वाले नेताओं ने उन पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भाषा बोल रहे हैं.


वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सिब्बल पर प्रहार करते हुए कहा था कि ऐसे नेताओं को पार्टी के मौजूदा नेतृत्व के खिलाफ रोजाना बयानबाजी करने की बजाय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहिए. खेड़ा ने कहा था, ‘‘कपिल सिब्बल, डॉक्टर हर्षवर्धन (भाजपा नेता) ने आपसे नहीं कहा था कि चांदनी चौक से अलग हो जाइए. वह चुनाव लड़े और आपको पराजित किया. जो लोग कांग्रेस का नेतृत्व करना चाहते हैं वह मौजूदा नेतृत्व के खिलाफ रोजाना बोलने की बजाय पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं.’’ खेड़ा का संकेत दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट पर 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में हर्षवर्धन की ओर से सिब्बल को शिकस्त देने की ओर था.

यह भी पढ़ें.

रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर चीन को है किस बात का डर? रूस से दोस्ती के बीच किस चीज से बचना चाहता है ड्रैगन

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच पूर्व महिला जासूस ने खोले राज, कहा- 'राष्ट्रपति पुतिन जंग जीतने के लिए पार कर सकते हैं कोई भी हद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर कांग्रेस ने कह दी ऐसी बात, BJP को घेरा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर कांग्रेस ने कह दी ऐसी बात, BJP को घेरा
8वीं के सिलेबस में फिल्म- हम दिल दे चुके सनम का गाना निंबूड़ा, मचा बवाल, ओडिशा की शिक्षा नीति पर उठे सवाल
8वीं सिलेबस में हम दिल दे चुके सनम के निंबूड़ा वाले गाने पर बवाल, ओडिशा की शिक्षा नीति पर सवाल
उत्तराखंड में 7,000 करोड़ की लागत से तैयार होंगी पांच सड़क परियोजनाएं, नितिन गडकरी ने योजना को दी मंजूरी
उत्तराखंड में 7,000 करोड़ की लागत से तैयार होंगी 5 सड़क परियोजनाएं, गडकरी ने योजना को दी मंजूरी
Explained: रेगिस्तान से लेकर कश्मीर तक कमान संभाली... कौन हैं 31वें आर्मी चीफ धीरज सेठ, 'टैंक मैन' कैसे बने?
रेगिस्तान से लेकर कश्मीर तक कमान संभाली! कौन हैं 31वें आर्मी चीफ धीरज सेठ, कैसे बने 'टैंक मैन'?

वीडियोज

Bollywood News: 'बॉर्डर' के बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना स्क्रीन पर आमने-सामने हैं
कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Farah Khan ने बताया क्यों Bigg Boss होस्ट करना था आसान, Lock Upp पर भी कही बड़ी बात
‘Ab Hoga Hisaab’ की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, Sanjay Kapoor, Mouni Roy और Shaheer Sheikh की Interesting बातचीत
Mumbai Rains: मुंबई में आंधी-बारिश का डबल अटैक, उखड़े पेड़, रास्ते ब्लॉक, गाड़ियां तबाह | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत में फिर से आने वाला है ऊर्जा संकट? स्टॉक में कितने दिनों का कच्चा तेल बचा? रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा
भारत में फिर से ऊर्जा संकट, स्टॉक में कितने दिनों का बचा कच्चा तेल? हैरान करने वाली आयी रिपोर्ट
दिल्ली में सुहाने मौसम का हो सकता है दीदार, कुछ घंटों में मौसम बदलने और बारिश का अनुमान
दिल्ली में सुहाने मौसम का हो सकता है दीदार, कुछ घंटों में मौसम बदलने और बारिश का अनुमान
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget