एक्सप्लोरर

NSA डोभाल के वीडियो पर आजाद के बयान को BJP ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- पाक उठा सकता है फायदा

एनएसए डोभाल के वीडियो पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पैसे देकर किसी को भी खड़ा किया जा सकता है. आजाद के इस बयान पर बीजेपी ने घोर ऐतराज जताया है. बीजेपी का कहना है कि ऐसे बयान का पाकिस्तान गलत फायदा उठाने की कोशिश करेगा.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद सरकार धीरे धीरे स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रही है. इसी सिलसिले में जम्मू कश्मीर पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कल शोपियां में स्थानीय नागरिकों के साथ खाना खाया और उन्हें विश्वास में लेने की कोशिश की. डोभाल के इस कदम पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पैसे देकर किसी को भी खड़ा किया जा सकता है. आजाद के इस बयान पर बीजेपी ने घोर ऐतराज जताया है. बीजेपी का कहना है कि ऐसे बयान का पाकिस्तान गलत फायदा उठाने की कोशिश करेगा.

वहीं आजाद के बयान पर सूत्रों के हवाले से भारत सरकार की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है. सरकारी सूत्रों ने कहा है कि गुलाम नबी आज़ाद का बयान कश्मीरियों को अपमानित करने वाला बयान है. इससे कांग्रेस की सोच पता चलती है. इसी सोच ने 70 साल तक जम्मू-कश्मीर को विकास से दूर रखा. कश्मीरियों का अपमान देश बर्दास्त नहीं करेगा.

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने पलटवार करते हुए आजाद के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. शाहनावज हुसैन ने कहा, ''ये बेहद निंदनीय बयान है. एक तरफ आधीर रंजन चौधरी कहते हैं कि कश्मीर भारत का अंदरूनी मामला नहीं है, दूसरी तरफ गुलाम नबी आजाद ऐसा बयान देने हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जब वहां के लोगों से मिल रहे हैं तो उन्हें पैसे से लाए गए लोग बता रहे हैं. ऐसे बयान पाकिस्तान की ओर से आता है. गुलाब नबी आजाद के इस बयान का पाकिस्तान फायदा उठाने की कोशिश करेगी. गुलाम नबी आजाद संवैधानिक पद पर हैं, उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए.''

डोभाल ने स्थानीय नागरिकों से की मुलाकात, खाना भी खाया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जम्मू-कश्मीर में डेरा डाले हैं. डोभाल ने मंगलवार को शोपियां में कुछ स्थानीय लोगों के साथ खाना खाया और उनसे बातचीत की. इस दौरान जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह मौजूद थे. डोभाल ने स्थानीय नागरिकों हाल चाल पूछा, उनकी सेब की खेती को लेकर बात की. इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''अल्लाह जो करता है, अच्छे के लिए करता है. अच्छे लोगों की प्रार्थना में शक्ति होती है. हम आपको भरोसा देते हैं कि हम आपकी सुरक्षा का ध्यान रखेंगे."

370 हटने के बाद आजाद आज पहली बार जा रहे हैं श्रीनगर जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद आज श्रीनगर पहुंच रहे हैं. जानकारी के मुताबिक गुलाम नबी आजाद श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेंगे और कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे. गुलाम आजाद ने अपने जम्मू कश्मीर दौरे को लेकर कहा, ''हमने इजाजत नहीं ली है, हर बार संसद सत्र खत्म होने पर मैं जम्मू कश्मीर का दौरा करता हूं. संसद का आखिरी दिन तो खुद जम्मू कश्मीर पर ही केंद्रीय था. सरकार ने मनमाने ढंग से एक राज्य को देश के नक्शे से गायब कर दिया. यह एनडीए सरकार की बेशर्म सोच है.''

यहां देखें एनएसए डोभाल का पूरा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget