एक्सप्लोरर

आज से आम लोगों के लिए बड़े पर्दे पर लगेंगी फिल्में, ऑनलाइन बुकिंग हुई शुरू

दिल्ली में अनलॉक 5 के तहत आज से सिनेमाघर को खोलने की इजाजत मिल गई है. लॉकडाउन के चलते पिछले 7 महीनों से बंद सिनेमाघर एक बार फिर खुल गए है.

दिल्ली: अनलॉक 5 के तहत आज से सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी गई है. लेकिन पीवीआर, डिलाइट सिनेमाघरों की चेन ने स्टेटमेंट जारी कर जानकारी दी है कि कोरोना वायरस के वॉरियर्स जैसे सहकर्मियों, हैल्थ वर्कर इत्यादि के लिए सिनेमा घर के दरवाज़े पहले खुलेंगे. फिर आम लोगों के लिए फिल्में बड़े पर्दे पर लग जाएंगी.

बुक माय शो पर फिल्मों के लिए बुकिंग अब शुरू कर दी गई है. दिल्ली में ज़्यादातर शो की शुरुआत दोपहर बारह बजे से रखी गई है वहीं दिल्ली के सिनेमाघरों में पहले दिन सिर्फ एक या दो शो एक सिनेमा घर में आयोजित किए जाएंगे. लॉकडाउन से पहले सिल्वर स्क्रीन पर तन्हा जी, हाउसफुल 4, सेक्शन 375 , गुड न्यूज, छिछोरे, ड्रीम गर्ल दर्शकों ने देखी थी.

कोरोना को देखते हुए सभी सुरक्षा के इंतजामों पर ध्यान देने के निर्देश दिए गये है

अब दोबारा से इन फिल्मों को बड़ी स्क्रीन पर देखने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है. वहीं दिलजीत दोसांज और नीरू बाजवा की पंजाबी फिल्म सरदारजी और गिप्पी गेरवाल संग सोनम बाजवा की पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट 2 भी बड़े पर्दे पर नजर आएगी. अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की बात करें तो दर्शकों को 'द स्पाय' देखने का अवसर मिलेगा.

शो से पहले-बाद में हॉल को सैनीटाइज किया जाएगा

दिल्ली सिनेमा हॉल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल और मानकों (एसओपी) का पालन करने का आश्वासन दिया है. सिनेमा घरों में प्रवेश से पहले मास्क पहनना अनिवार्य होगा, सोशल डिस्टेंस रखा जाएगा, वक़्त-वक़्त पर शो से पहले-बाद में सैनीटाइज किया जाएगा.

7 महीनों के लंबे इंतज़ार के बाद आज से सिनेमाघरों में चहल पहल दिखनी शुरू हो जाएगी. महामारी के कारण सभी चीज़ों को रोक दिया गया था लेकिन अब सामान्यता की तरफ कदम आगे बढ़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें.

यूपी: बाराबंकी में गैंगरेप के बाद की गई दलित युवती की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

Twitter Down: यूजर्स नहीं देख पा रहे अपनी पोस्ट, कंपनी ने कहा- इंटर्नल सिस्टम में कुछ दिक्कत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget