एक्सप्लोरर

BJP-JDU के बीच बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत शुरू, जानिए नीतीश कुमार ने कितनी सीटों पर ठोका है दावा

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों को लेकर बातचीत शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक पहले दौर की बातचीत में जेडीयू ने 122 सीटों पर दावा ठोका है.

पटना: बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों को लेकर बातचीत शुरू हो गई है. एबीपी न्यूज़ को विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि पटना में पहले दौर की बातचीत शुरू हो गई है. बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव की लोकसभा में जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और राज्यसभा सांसद आर सी पी सिंह से मुलाकात हुई. यह मुलाकात भूपेंद्र यादव के पटना स्थित घर पर हुई.

माना जा रहा है कि बीजेपी और जेडीयू के बीच विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर बात हुई. सूत्रों के मुताबिक पहले दौर की बातचीत में जेडीयू ने 243 में से आधी सीट यानी 122 सीटों पर दावा ठोक दिया है. हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि बीजेपी ने इस पर क्या कहा. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और जेडीयू नेता आर सी पी सिंह के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर शुरुआती बातचीत हुई थी. बाद में उस वक्त के बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पटना आए थे और बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मिले थे. फिर सीटों का मामला फाइनल हो गया था.

बीजेपी और जेडीयू के बीच सीट शेयरिंग पर बातचीत

लोकसभा में बीजेपी और जेडीयू बराबर-बराबर सीटों पर लड़े थे. लोकसभा की 40 सीटों में से 17-17 बीजेपी और जेडीयू को जबकि एलजेपी को 6 सीटें मिली थीं. अब जेडीयू की तरफ से यह कहा जा रहा है कि बीजेपी और जेडीयू के बीच ही बिहार में समझौता है. लिहाज़ा पहले इन दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर सहमति बन जाए. बाद में लोक जनशक्ति पार्टी के लिए सीटों का फैसला हो जाएगा.

चिराग पासवान ने दिया ये बयान 

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने पहले ही बिहार में एनडीए के मुख्यमंत्री का चेहरा कौन हो इसको लेकर सवाल उठाया, जिसका जवाब बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे कमांडर हैं और बीच में कमांडर नहीं बदला जाता. इधर चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच दूरी चिराग के एक बयान से बढ़ गई है. चिराग ने कहा था कि उनकी पार्टी 243 सीटों पर तैयारी कर रही है और 43 सीट पर दावा भी किया है.

ये भी पढ़ें:

नीरव मोदी को बड़ा झटका, ‘आर्थिक अपराधी भगोड़ा कानून’ के तहत 1400 करोड़ की संपत्ति जब्त होगी

मध्य प्रदेशः डीजीपी के पत्र से पुलिस विभाग में मची खलबली, क्या काम नहीं कर रहे 29 सीनियर IPS?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget