एक्सप्लोरर

नीरव मोदी को बड़ा झटका, ‘आर्थिक अपराधी भगोड़ा कानून’ के तहत 1400 करोड़ की संपत्ति जब्त होगी

PMLA कोर्ट ने मनी लॉन्‍ड्रिंग केस के तहत नीरव मोदी की सभी संपत्तियां जब्‍त करने के आदेश सरकार को दिए हैं. मार्च 2020 में ED ने भी नीरव मोदी की कई संपत्तियों को जब्त कर नीलाम किया था.

मुंबईः पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला कर फरार हो जाने वाले हीरा कारोबारी फरार नीरव मोदी  को PMLA विशेष अदालत ने बड़ा झटका दिया है . पीएमएलए कोर्ट ने मनी लॉन्‍ड्रिंग केस के तहत नीरव मोदी की सभी संपत्तियां जब्‍त करने के आदेश सरकार को दिए हैं.  यह आदेश ‘आर्थिक अपराधी भगोड़ा कानून’ के अंतर्गत दिया गया है. जब्त की गई संपत्तियों पर अब भारत में मौजूद नीरव मोदी की सभी संपत्ति पर भारत सरकार का कब्जा होगा .

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कोर्ट में नीरव मोदी के संपत्ति के बारे में दी गई जानकारी के मुताबिक, 'नीरव मोदी की मुम्बई, दिल्ली, जयपुर, अलीबाग, सूरत में संपत्ति है. लगभग 1400 करोड़ की संपत्ति पर भारत सरकार का अधिकार होगा.

इन शहरों में नीरव मोदी के नाम आलीशान घर, फ्लैट्स, करोड़ो के अपार्टमेंट, शानदार ऑफिस, कई प्लॉट्स भी शामिल हैं. मुंबई के वर्ली में समुद्र महल नामक बिल्डिंग में नीरव मोदी के छह अपार्टमेंट हैं. प्रत्‍येक अपार्टमेंट की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है. इसी अपार्टमेंट में नीरव मोदी फरार होने से पहले अपने परिवार के साथ इन अपार्टमेंट में रहता था. नीरव मोदी के पास करोड़ों की कीमत के आभूषण और  बड़ी मात्रा में नकदी थी जिसे जब्त किया जाएगा .

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कोर्ट में नीरव मोदी के संपत्ति के बारे में दी गई जानकारी के मुताबिक, 'मुम्बई के सेशन कोर्ट के नजदीक कालाघोड़ा इलाके में नीरव मोदी का 3500 वर्ग फीट रिदम हाउस के नाम से एक बड़ा म्‍यूजिक स्‍टोर है . दक्षिण मुंबई के पेडर रोड पर एक प्रॉपर्टी , नजदीक ही ब्रीच कैंडी रोड पर एक ऊंची इमारत में फ्लैट है जिसे जब्त किया जाएगा.  मुंबई के ही ओपेरा हाउस में 3 फ्लैट हैं.

मुंबई , जयपुर, सूरत में फोरस्‍टार डायमंड्स कंपनी के नाम से ऑफिस हैं. जबकि दिल्ली के पॉश इलाको में कई प्रॉपर्टी हैं. मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्‍प्‍लेक्‍स में आलीशान ऑफिस हैं . महाराष्‍ट्र के अलीबाग के तट पर एक आलीशान बीच विला है जिसे नियमों का उलघंन कर बनाने का आरोप है.

इसके पहले इसी साल मार्च 2020 में ED ने नीरव मोदी की कई संपत्तियों को जब्त कर नीलाम किया था. नीरव मोदी की महंगी पेंटिंग, घड़ी, पर्स, महंगी कारे, हैंडबैग जैसी चीजों को नीलामी की गई थी जिससे ED को करीब 51 करोड़ प्राप्त हुए थे.

मध्य प्रदेशः डीजीपी के पत्र से पुलिस विभाग में मची खलबली, क्या काम नहीं कर रहे 29 सीनियर IPS?

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विरोध का हक है, पर...' आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज
'विरोध का हक है, पर...' आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज
Explained: सांसदों-विधायकों की गिरफ्तारी के मुख्य नियम और प्रोटोकॉल क्या? पुलिस नहीं कर सकती नजरअंदाज
Explained: सांसदों-विधायकों की गिरफ्तारी के मुख्य नियम और प्रोटोकॉल क्या? पुलिस नहीं कर सकती नजरअंदाज
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
जोरहाट में हनी-ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
जोरहाट में हनी-ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर पर PAK की साजिश UN चीफ ने की फेल! इस्लामाबाद बुलाकर मुनीर ने चली गंदी चाल
कश्मीर पर PAK की साजिश UN चीफ ने की फेल! इस्लामाबाद बुलाकर मुनीर ने चली गंदी चाल
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार, किस्से राजकुमार के
राजकुमार: अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
Embed widget