एक्सप्लोरर

लखनऊ एनकाउंटर: आतंकी सैफुल्लाह के पिता ने बेटे को देशद्रोही बताकर शव लेने से किया इनकार

कानपुर: लखनऊ में मारे गए आतंकी सैफुल्लाह के पिता ने बेटे को देशद्रोही बताकर शव लेने से किया इनकार. सैफुल्लाह के भाई खालिद ने बताया है कि पुलिस के कहने पर उसने सैफुल्लाह से बात की थी और सरेंडर करने को कहा था लेकिन वो नहीं माना और आखिरकार मारा गया.

आतंकी सैफुल्लाह के पिता सरताज ने अपने बेटे का शव लेने से मना कर दिया है. सैफुल्ला के पिता सरताज ने कहा, ''बेटे का शव ना लेने की वजह यही है कि उसने कभी मेरा कहा नहीं माना. उसका फोन आखिरी बार जब आया था तो उसने कहा था कि मेरा सऊदी का वीज़ा हो गया है इसलिए हम जा रहे हैं. हम देशद्रोही बेटे का शव नहीं लेंगे. जो देश द्रोही है वो मेरा बेटा नहीं हो सकता.''

सैफुल्ला के पिता ने कहा, ''ढाई महीने पहले हम उससे कहा करते थे कि काम किया करो लेकिन वो सुनता नहीं था, वो अपने दोस्तों के साथ ज्यादातर बाहर ही रहा करता था. ये देर रात से घर को आते थे जिससे मैं बहुत नाराज था. एक दिन हमने बहुत मारा और डांटा. सुबह मैं ड्यूटी चला गया शाम को घर आया तो पता चला कि वो भाग गया है.''

इससे पहले, कानपुर शहर और पड़ोसी जिले उन्नाव से पकड़े गये दो संदिग्धों को पूछताछ के लिये यूपी एटीएस की टीम आज सुबह लखनऊ ले गयी. इन दोनों के परिजन से भी एटीएस ने पूछताछ की और इस दौरान अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस का अभियान आज दूसरे दिन भी जारी रहा.

संदिग्धों के शिक्षक पिता ने अपने बेटों को निर्दोष बताया. कानपुर के रिटायर्ड टीचर नसीम के दो बेटों फैसल और इमरान पर आतंकी होने का शक है, सैफुल्लाह इन्हीं का चचेरा भाई था. फैसल और इमरान के पिता नसीम का कहना है कि उनके बेटे बेकसूर हैं.

सैफुल्लाह के चचेरे भाईयों को ATS ने लिया हिरास्त में कानपुर के एसपी सिटी सोमेन वर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश के शाजापुर में ट्रेन विस्फोट के बाद यूपी एटीएस की एक टीम ने जाजमऊ की जेके कालोनी से फैसल उर्फ फैजान को हिरासत में लिया था. पड़ोसी जिले उन्नाव की एक लैदर फैक्ट्री से उसके भाई इमरान को पकड़ा गया.

यह भी पढ़ें : BLOG : पुराने ‘टेरर रूट’ से मिली है आईएस आतंकियों को मदद, खतरा अभी टला नहीं !

उन्होंने बताया कि एटीएस की टीम ने शहर के बेकनगंज इलाके की रहमानी मार्केट से शकील उर्फ अजगर को भी पकड़ा था लेकिन मार्केट के दुकानदारों के विरोध प्रदर्शन करने के कारण मौका पाकर शकील भाग गया. पुलिस की टीमें शकील की तलाशी में जगह जगह छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी कल रात भर जारी रही और आज भी जारी है.

उन्नाव से पकड़े गये दोनो संदिग्धों को लखनऊ लाया जा रह है वर्मा ने बताया कि यूपी एटीएस की टीम आज सुबह करीब तीन बजे कानपुर और उन्नाव से पकड़े गये दोनो संदिग्धों को लेकर लखनऊ रवाना हो गयी. उन्होंने बताया कि एटीएस की टीमें कानपुर में कुछ और संदिग्धों की तलाश में हैं. हालांकि उन्होंने यह बताने से इंकार कर दिया कि इनका मध्यप्रदेश की घटना से संबंध है.

यह भी पढ़ें : जानें: ISIS के आतंक और क्रूरता की पूरी कहानी, कितना खतरनाक है इसका मकसद

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इन दोनो सगे भाइयों के अन्य परिजन से भी एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है. उधर कानपुर पुलिस के आईजी जोन जकी अहमद ने बताया कि इन दोनो संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद कानपुर के रेलवे स्टेशन, बस अडडे, मॉल, मल्टी प्लेक्स, भीड़ भरे बाजारों की सघन जांच के आदेश पुलिस को दिये गये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget