एक्सप्लोरर

Electoral Bond Case: कौन हैं जया ठाकुर? चुनावी बॉन्‍ड के ख‍िलाफ जिनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने लगा दी SBI की क्लास

Electoral Bond Case: जया ठाकुर ने कहा कि वह सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक की याच‍िका पर आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश से संतुष्ट हैं. शीर्ष अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आदेश द‍िया है.  

Who is Jaya Thakur: चुनावी बॉन्ड से जुड़ी जानकारी का खुलासा करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सुप्रीम कोर्ट में याच‍िका दायर कर और मोहलत मांगी गई थी, लेक‍िन शीर्ष अदालत ने सोमवार (11 मार्च) को मामले पर सुनवाई करते हुए इसको खार‍िज कर द‍िया. सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले पर मामले की एक याच‍िकाकर्ता जया ठाकुर ने संतुष्‍ट‍ि जताई है. चुनावी बॉन्‍ड योजना को रद्द करने की मांग करने को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और सीपीआई (एम) के साथ जया ठाकुर ने भी याच‍िका दायर की थी.  

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, इन याचिकाकर्ताओं में से एक जया ठाकुर ने कहा कि वह सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक की याच‍िका पर आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश से संतुष्ट हैं. उन्‍होंने कहा क‍ि मैं शीर्ष अदालत के इस फैसले से खुश हूं.  

जया ठाकुर की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याच‍िका वकील वरुण ठाकुर के माध्यम से दायर की गई थी. कोर्ट के आए इस फैसले पर जया ने कहा कि शीर्ष अदालत ने इस मामले को बेहद ही गंभीरता से लेते हुए इस पर अपना आदेश द‍िया है.

पेशे से डॉक्‍टर जया ठाकुर कांग्रेस नेता  

जया ठाकुर कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं और वो पेशे से एक च‍िकि‍त्‍सक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि जया ठाकुर मध्य प्रदेश के सागर जिले के बांदा की रहने वाली हैं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव हैं. 

चुनाव आयुक्‍त न‍ियुक्‍त‍ि मामले में भी दायर की या‍चि‍का   

एचटी की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, जया ठाकुर ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक अन्‍य याचिका दायर कर केंद्र को यह निर्देश देने की मांग की कि लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के मद्देनजर दिसंबर 2023 में लागू नए कानून के प्रावधानों के अनुसार 2 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति नहीं की जाए. आपको बता दें, चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने 9 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था ज‍िसको राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है.

 #WATCH | Petitioner Jaya Thakur says, "Supreme Court understood the seriousness of the matter and issued strict order for the bank (SBI) to submit all documents by tomorrow. I think this is a great decision, I welcome it..." https://t.co/I7MP4bAo2S pic.twitter.com/EQAq7D7vHo

'सुप्रीम कोर्ट का फैसला कांग्रेस पार्टी के हितों के ख‍िलाफ नहीं' 

रेड‍िफ डॉट कॉम को दिए एक इंटरव्‍यू में जया ठाकुर ने यह भी कहा कि चुनावी बॉन्‍ड योजना की शुरुआत के साथ चुनावी फंडिंग में पारदर्शिता कम हो गई. उन्‍होंने यह भी कहा कि उनको ऐसा नहीं लगता है क‍ि सुप्रीम कोर्ट को चुनावी बॉन्‍ड योजना को लेकर सुनाया गया फैसला कांग्रेस पार्टी के हितों के ख‍िलाफ है. मुझे लगता है कि जिस भी पार्टी को किसी भी कॉर्पोरेट ग्रुप से फंड मिलता है, उसे कॉर्पोरेट ग्रुप के नाम का खुलासा करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Bengaluru Blast Case: 'राम मंदिर सर्किल पर उतरा... PFI से भी कनेक्शन,' बेंगलुरु ब्लास्ट के आरोपी से जुड़े अहम सुराग लगे NIA के हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Assembly Election 2026 Dates LIVE: पश्चिम बंगाल और असम में कितने चरणों में होगा चुनाव? कुछ ही घंटों में पांचों राज्यों की वोटिंग की तारीखों का ऐलान
LIVE: पश्चिम बंगाल और असम में कितने चरणों में होगा चुनाव? कुछ ही घंटों में पांचों राज्यों की वोटिंग की तारीखों का ऐलान
असम में आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 14 उम्मीदवारों का किया ऐलान
असम में आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 14 उम्मीदवारों का किया ऐलान
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
Embed widget