एक्सप्लोरर

Bengaluru Blast Case: 'राम मंदिर सर्किल पर उतरा... PFI से भी कनेक्शन,' बेंगलुरु ब्लास्ट के आरोपी से जुड़े अहम सुराग लगे NIA के हाथ

Bengaluru Cafe Blast Case: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके के मामले की जांच एनआईए कर रही है. एजेंसी कर्नाटक की कई जगहों पर तलाशी भी ले रही है.

Rameshwaram Cafe Blast Case: कुछ दिनों पहले कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित मशहूर रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके के मामले में ऱाष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को अहम सुराग मिले हैं. मामले में संदिग्ध का चेहरा सामने आ चुका है और उसकी तलाश में टीम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. साथ ही इस संदिग्ध के कुछ साथियों का भी पता चला है.

एनआईए ने जो नए सीसीटीवी स्टिल इमेज शुक्रवार और शनिवार को जारी किए थे उसमे संदिग्ध बिना टोपी के दिखाई दे रहा है. जांच के दौरान एजेंसी को पता चला है कि धमाके की शाम संदिग्ध बेल्लारी बस स्टैंड के सीसीटीवी में कैप्चर हुआ. ⁠वहां से उसने एक ऑटो किराए पर लिया और शहर के अंदर गया. साथ ही ⁠उसकी दो लोगों से बात करते हुए भी सीसीटीवी में पुष्टि हुई है.

एनआईए कलबुर्गी में खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

⁠तहकीकात में पता चला कि ये दो लोग कलबुर्गी (गुलबर्गा) के बताए जा रहे हैं. इन दोनों ने बस संख्या KA 32 F 1885 में बेल्लारी से कलबुर्गी तक का सफर किया. जिसमें से एक जहां कलबुर्गी के राम मंदिर सर्कल पर उतरा. वहीं दूसरा शहर के बस स्टैंड तक गया. एनआईए की टीम इस समय कलबुर्गी में है और यहां के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों की सीसीटीवी खंगाल रही है.

कहीं पीएफआई कनेक्शन तो नहीं?

कलबुर्गी के पास ही बीदर जिले के हुमनाबाद में भी तलाशी ली जा रही है. ये जगह तेलंगाना राज्य से लगती है. ख़ास बात यह है कि बीदर की सीमा तेलंगाना के कामरेड्डी से लगती है जहां एनएआईए ने प्रतिबंधित पीएफआई के मॉड्यूल का खुलासा किया था और बैंगलुरु धमाकों के दूसरे दिन फरार अब्दुल सलीम को गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें: Rameshwaram Cafe Blast Updates: तीन बार बदला लुक- बार बार बदलीं बसें... रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के आरोपी ने पुलिस को कैसे दिया चकमा, CCTV में कैद

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget