एक्सप्लोरर

Election 2023: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज पीएम मोदी के तूफानी दौरे, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Assembly Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में जनसभा को संबोधित करेंगे. तेलंगाना में पीएम मोदी बीसी आत्म गौरव सभा को संबोधित करेंगे.

PM Modi Election Rally Schedule 2023: देश के दो राज्यों मिजोरम और छत्तीसगढ़ में वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (7 नवंबर 2023) को ताबड़तोड़ चुनावी दौरे करने वाले हैं. वह छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में जनसभा को संबोधित करेंगे, तो वहीं तेलंगाना में उनका आज शाम को बीसी आत्म गौरव सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है. 

पीएम मोदी का कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ के बिश्रामपुर में शुरू होगा जहां पर वह एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 1.15 बजे मध्य प्रदेश के सीधी जाएंगे जहां पर वह एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद पीएम तेलंगाना के लिए जाएंगे जहां पर वह शाम 5.30 बजे हैदराबाद में 'बीसी आत्म गौरव सभा' को संबोधित करेंगे.

तेलंगाना में पिछड़े वर्ग के नेता को बनाएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में तेलंगाना में एक चुनावी रैली में कहा था कि बीजेपी अगर राज्य में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आती है, तो वह पिछड़े वर्ग (बीसी) के किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी. बीजेपी ने राज्य के सीएम के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है. 

बीजेपी ने आरोप लगाया गया कि के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है. वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दावा किया कि लोगों में गुस्सा है कि बीआरएस सरकार ने उनको धोखा दिया है. जावड़ेकर तेलंगाना में पार्टी के चुनाव प्रभारी भी हैं.

ओबीसी को साधने की ये है केसीआर की रणनीति
बीजेपी की ओबीसी वर्ग को साधने की इस रणनीति के तहत बीजेपी ने बीआरएस प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने 54 'प्रजा आशीर्वाद सबलू' को संबोधित करने की योजना तैयार की थी. इस महीने की 13 तारीख से लेकर इस महीने की 28 तारीख को अभियान के अंत तक उन्होंने कई सार्वजनिक बैठकें की थी. वह अपने पहले दौर के चुनाव प्रचार के दौरान 9 तारीख तक हर दिन 2-3 निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक बैठकों को संबोधित कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: 40.78 लाख वोटर, 20 सीटों पर 223 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, छत्तीसगढ़ के पहले चरण की वोटिंग से जुड़ी हर जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
उदयनिधि स्टालिन के अरेस्ट पर भारी ड्रामा, पुलिस ने बदली पूछताछ की जगह, 5 बड़ी बातें
उदयनिधि स्टालिन के अरेस्ट पर भारी ड्रामा, पुलिस ने बदली पूछताछ की जगह, 5 बड़ी बातें
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget