एक्सप्लोरर

भारत के इस राज्य में आया भयंकर भूकंप, धरती ही नहीं डोल गया समंदर, जानें ताजा हालात

Earthquake Update: भूकंप की वजह से एक बार फिर धरती डोल उठी. भारत में 4.2 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

Earthquake Update: भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. एक रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को अंडमान सागर में भूकंप आया. यहां 4.2 की तीव्रता से आए भूकंप ने समंदर में उथल-पुथल मचा दी. देश में दो महीने पहले उत्तर प्रदेश के एक जिले में भूकंप आया था. हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली थी. 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि बुधवार सुबह अंडमान सागर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया. एनसीएस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, " भारतीय समय के मुताबिक रात 01:4 बजे भूकंप आया, जिसकी गहराई 20 किमी थी. इसका केंद्र 9.46 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 94.07 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था."

उत्तर प्रदेश और मणिपुर में भी आया था भूकंप

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 1 जून को भूकंप के झटके महसूस हुए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई थी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मेरठ जिले के आसपास के क्षेत्र में रहा. वहीं 28 मई को मणिपुर में भी भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 और 5.2 मापी गई थी.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक 28 मई 2025 को तड़के 1:54 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप का केंद्र 24.46 उत्तरी अक्षांश और 93.70 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 40 किलोमीटर थी.

क्यों आता है भूकंप

बता दें कि भूकंप धरती के अंदर होने वाली टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचलों की वजह से आता है. यह तब होता है, जब धरती की सतह के नीचे ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं. इससे अंदर जमा हुई ऊर्जा एक झटके के रूप में बाहर निकलती है और धरती पर कंपन महसूस होने लगता है. भारत के साथ-साथ नेपाल और चीन में भी बीते महीने भूकंप आया था. हाल ही में फिलीपींस में भी झटके महसूस हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget