एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: लॉकडाउन के कारण 50% ग्रामीणों ने कम किया खाना, 24% उधार लेकर खा रहे- सर्वे

भारत में लंबे समय से लॉकडाउन है. ऐसे में एक सर्वे में पता चला है कि ग्रामीण इलाकों में आधे लोग भरपेट खाना नहीं खा पा रहे हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन का लोगों पर क्या असर पड़ा है? इस सवाल के जवाब में सिविल सोसायटी संगठनों ने देश के 12 राज्यों में 5000 ग्रामीण परिवारों पर सर्वे किया. सर्वे से ज्ञात हुआ कि इस मुश्किल समय से निपटने के लिए उनमें से आधे लोग कम खाना खा रहे हैं और कम बार खा रहे हैं.

68 फीसदी परिवारों का कहना है कि उन्होंने अपने भोजन में खाद्य पदार्थों की संख्या कम कर दी. 50 फीसदी परिवारों ने कहा कि वह एक दिन में जितनी बार खाना खा रहे थे, अब उससे कम बार खा रहे हैं और 24 फीसदी परिवारों ने उधार लेकर खाना खाने की बात कही.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे में 84 फीसदी परिवार ने कहा कि उन्होंने पीडीएस के जरिए राशन खरीदा है. 16 फीसदी परिवारों को खाना नसीब नहीं हुआ.

12 राज्य, 47 जिले, 5162 परिवार ये सर्वे देश के 12 राज्यों के 47 जिलों में 5162 ग्रामीण परिवारों पर किया गया. मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, छ्त्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, असम और कर्नाटक में 28 अप्रैल से 2 मई के बीच सर्वे किया गया.

केंद्र सरकार ने देश को कोरोना वायरस से बचाने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया है. वहीं देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अबतक 74 हजार 281 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 2415 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 24 हजार 386 लोग ठीक भी हुए हैं.

ये भी पढ़ें-

जानें- भारत में कहां तक पहुंची कोरोना वायरस वैक्सीन की खोज?

'आत्मनिर्भर भारत' के लिए 20 लाख करोड़ रु. के आर्थिक पैकेज का एलान, बढ़ेगा लॉकडाउन | पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget