एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: सरकार का ड्राफ्ट तैयार, शिवसेना का सीएम, कांग्रेस-एनसीपी का ढाई-ढाई साल डिप्टी सीएम- सूत्र

शिवसेना की ओर से सरकार बनाने को लेकर जो प्रस्ताव दिया गया है उसके मुताबिक गृह मंत्रालय और डिप्टी स्पीकर का पद एनसीपी, राजस्व और विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस को, वहीं वित्त, नगरविकास और विधानपरिषद अध्यक्ष शिवसेना अपने पास रखना चाहती है.

मुंबई: महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के तीन दिन बाद नई सरकार की सुगबुगाहट फिर तेज हो गई है. कल पहली बार सरकार बनाने के लिए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेता साथ बैठे. बैठक में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम का ड्राफ्ट तैयार किया गया है. असहमति के मुद्दे किनारे छोड़ दिए गए और महाराष्ट्र की जनता को ध्यान में  रखकर सरकार का एजेंडा तय किया गया.

सूत्रों के मुताबिक अंतिम फैसला सोनिया गांधी, शरद पवार और उद्धव ठाकरे फाइनल करेंगे. ड्राफ्ट के मुताबिक शिवसेना ने जो प्रस्ताव रखा है इसमें जो बातें सामने आई हैं उसमें शिवसेना का सीएम होगा. कांग्रेस और एनसीपी के डिप्टी सीएम ढाई ढ़ाई साल के लिए हो सकते हैं.

महाराष्ट्र में फाइनल फैसले का इंतजार, 22 दिन बाद भी जनता पूछ रही किसकी बनेगी सरकार?

सूत्रों के मुताबिक शिवसेना की ओर से मंत्रालयों के बटंवारे का प्रस्ताव भी रखा गया है. प्रस्ताव के मुताबिक गृह मंत्रालय और डिप्टी स्पीकर का पद एनसीपी, राजस्व और विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस को, वहीं वित्त, नगरविकास और विधानपरिषद अध्यक्ष शिवसेना अपने पास रखना चाहती है.

संजय राउत ने फिर साधा निशाना अपने शेरो शायरी से महाराष्ट्र की राजनीति में तूफान मचाने वाले शिवसेना के सांसद संजय राउत ने भी एक नई कविता के जरिए की सरकार बनने की ओर इशारा किया है. इसे बीजेपी पर हमला भी माना जा रहा है. संजय राउत ने आज सुबह ट्विटर पर लिखा, ''बन्दे है हम उसके हम पर किसका जोर, उम्मीदों के सूरज निकले चारो ओर.'' बता दें कि संजय राउत पिछले कुछ दिनों से लगातार शायरी और कविताओं के जरिए निशाना साध रहे हैं.

देवेंद्र फडणवीस ने देर रात विधायकों के साथ की बैठक, कहा- राज्य में बीजेपी के सिवाय किसी की सत्ता नही

महाराष्ट्र में 22 दिन बाद भी तस्वीर साफ नहीं बता दें कि यही वो मुद्दे हैं जिन पर 21 दिनों तक महाराष्ट्र में राजनीतिक ड्रामा चला और अब भी जारी है. शिवसेना अपनी जिद पर कायम है. बात बाला साहेब ठाकरे की कसम तक जा पहुंची है. संजय राउत 18 फरवरी 2019 की उस मीटिंग की याद दिला रहे हैं जिसमें उद्धव ठाकरे और अमित शाह के बीच बातचीत हुई थी.

राउत के मुताबिक दोनों नेताओं के बीत बालासाहेब ठाकरे के कमरे में ही बात हुई थी. जबकि दो दिन पहले अमित शाह ने एक इंटरव्यू में साफ कर चुके हैं कि सीएम पद के लिए चुनाव से पहले शिवसेना को कोई वादा नहीं किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget