एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस ने देर रात विधायकों के साथ की बैठक, कहा- राज्य में बीजेपी के सिवाय किसी की सत्ता नही आएगी-सूत्र

सूत्रों से जानकारी मिली है कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने विधायकों के साथ बैठक की है और कहा है कि राज्य में बीजेपी की ही सरकार बनेगी.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार बनाने की जद्दोजहद जारी है. इसी बीच सूत्रों से जानकारी मिली है कि देवेंद्र फडणवीस ने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की है. बैठक में उन्होंने भरोसा दिलाया है कि राज्य में बीजेपी की ही सरकार बनेगी. उन्होंने कहा है कि राज्य में बीजेपी के सिवाय किसी की सत्ता नही आ सकती. इसके साथ ही जानकारी मिली है कि बैठक में विधायकों को देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह किसानों और जनता के बीच जाकर लोगों को बताए कि राज्य में बीजेपी की ही सरकार बनने जा रही है.

बता दें कि राज्य में 21 तारीख को मतदान हुआ था और 24 को नतीजे आए थे. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी, जबकि साथ में चुनाव लड़ने वाली सहयोगी शिवसेना दूसरी बड़ी पार्टी थी. इसके बाद दोनों के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद हो गया. दरअसल शिवसेना सरकार में आधे कार्यकाल के लिए अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री की डिमांड कर रही थी. उसने कहा कि चुनाव से पहले ही बीजेपी के साथ 50-50 का फॉर्मूला तय हुआ था. हालांकि बीजेपी ने इससे साफ इनकार करते हुए कहा था कि ऐसी कोई डील नहीं हुई थी. नतीजतन सिवसेना NDA से अलग हो गई और लगभग 20 साल पुराना गठबंधन टूट गया.

इसके बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्यौता सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी को दिया. बीजेपी ने कहा कि उनके पास संख्या मौजूद नहीं है. इसके बाद शिवसेना भी सरकार बनाने में सफल नहीं हुई. फिलहाल राज्य में ज्यादा उम्मीद इस बात की जताई जा रही है कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस मिलकर सरकार बना सकती है.

गडकरी- राजनीति और क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है

इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राज्य में जो भी पार्टी सरकार बनाएगी वो सकारात्मक योजनाओं का समर्थन करेगी. उन्होंने कहा, ‘’राजनीति और क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है. कभी-कभी आपको लगता है कि आप मैच हार रहे हैं लेकिन नतीजे बिल्कुल उल्टा होता है. साथ ही मैं अभी दिल्ली से आया हूं, मैं महाराष्ट्र की राजनीति के बारे में विस्तार से नहीं जानता.’’

कैसे बीजेपी बना सकती है सरकार

बता दें कि बहुमत का आकड़ा न होने के बावजूद भी बीजेपी सरकार बना सकती है. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे होगा. आइए जानते हैं वह गणित जिसकी मदद से बीजेपी सूबे में सरकार बना सकती है. बीजेपी के पास खुद की 105 सीटें हैं. इसके अलावे उसका दावा है कि 15 निर्दलीय और छोटे दलों के विधायक का उसके पास समर्थन है. ऐसे में ये आंकड़ा 120 हो जाता है. बीजेपी की सरकार तभी बन सकती है जब बहुमत का आंकड़ा 120 हो जाए. बहुमत का आंकड़ा 120 तब होगा जब 288 विधानसभा वाले सदन से 49 विधायक इस्तीफा दे दें. जब 49 विधायक इस्तीफा दे देंगे तो विधानसभा (288-49) का आंकड़ा 239 हो जाएगा. 239 सीटों वाले विधानसभा में बहुम त का आंकड़ा 120 हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget