एक्सप्लोरर

Divya Pahuja Murder Case: सामने से सिर में मारी गई थी गोली, मॉडल दिव्या पाहुजा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोला मर्डर से जुड़ा एक और राज

Divya Pahuja Murder Case: दिव्या पाहुजा का मर्डर 2 जनवरी को हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था. सिटी पॉइंट होटल का मालिक अभिजीत सिंह इस हत्या का मुख्यारोपी है, जबकि इस केस में 5 लोग अरेस्ट हुए हैं.

Divya Pahuja Murder Case News: मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस में एक बड़ी जानकारी सामने आई है. पाहुजा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला है कि उन्हें बहुत नजदीक से गोली मारी गई थी. डॉक्टरों को पोस्टमॉर्टम के समय उसके सिर से एक गोली भी मिली है. हरियाणा के हिसार स्थित अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में डॉ.मोहन सिंह की अगुवाई में 4 डॉक्टरों ने पाहुजा का पोस्टमॉर्टम किया था, जिसके बाद शव पाहुजा के परिवार को सौंप दिया गया.

कब हुई थी Divya Pahuja की हत्या?

पाहुजा (27) की गुरुग्राम में 2 जनवरी को हत्या कर दी गई थी और इसका आरोप सिटी पॉइंट होटल के मालिक अभिजीत सिंह (56) पर है. मर्डर के 11 दिन बाद शनिवार (13 जनवरी) को उनकी लाश सूबे के फतेहाबाद जिले के टोहाना में एक नहर में मिली थी. पुलिस के अनुसार, सिंह ने बताया था किया कि पाहुजा उसे वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रही थी. यही वजह थी कि उसने उसकी हत्या कराई. हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह सिंह के बयान को क्रॉसचेक कर रही है और आगे की जांच जारी है.

मर्डर केस में 5 धराए, एक संदिग्ध है फरार

पुलिस इस केस में खबर लिखे जाने तक 5 गिरफ्तारियां कर चुकी है. धरे गए लोगों में सिंह के अलावा हेमराज, ओम प्रकाश, मेघा फोगट और बलराज गिल हैं. वैसे, रवि बंगा नाम का संदिग्ध फिलहाल फरार है. उस पर दिव्या के शव को बीएमडब्ल्यू कार में ले जाने में मदद करने का आरोप है.

Sandeep Gadoli के फर्जी एनकाउंटर में हुई थी जेल

मॉडल पाहुजा मुंबई में एक्स-बॉयफ्रेंड संदीप गाडोली के फर्जी एनकाउंटर की साजिश के आरोप में 7 साल से अधिक समय तक जेल में रही थीं. गाडोली की मां की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने हरियाणा पुलिस के पांच स्टाफ, पाहुजा, मॉडल की मां और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. बॉम्बे हाईकोर्ट ने जुलाई 2023 में पाहुजा को जमानत दे दी थी.

ये भी पढ़ें

High Inflation: महंगाई ने छुआ 211 फीसदी का डरावना आंकड़ा, टूट रही है इस देश के लोगों की कमर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget