एक्सप्लोरर

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर मिले करोड़ों रुपये तो पार्टी के बचाव में उतरे राशिद अल्वी, जानें क्या कहा?

Dhiraj Prasad Sahu IT Raid: धीरज साहू के ठिकानों से करोड़ों रुपये बरामद किए जाने के बाद कांग्रेस बीजेपी के निशाने पर है. इस पर अब राशिद अल्वी ने पार्टी का बचाव किया है.

Rashi Alvi On Dhiraj Sahu: सांसद धीरज साहू के घर छापे में करोड़ो रुपये बरामद होने के बाद कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है. मामले में जहां एक ओर पार्टी आलाकमान ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JPCC) से रिपोर्ट मांगी है तो वहीं अब पार्टी नेता भी मामले से खुद को अलग करते दिखाई दे रहे हैं. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा कि साहू ने यह पैसा कैसे कमााया है, यह तो वही बताएंगे.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राशिद अल्वी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी का अगर कोई भी सांसद किसी क्राइम में शामिल है तो इसका जवाब वही देगा. साहू के पास पैसा कहां से आया? यह पैसा उन्होंने ईमानदारी से कमाया है या काला धन है? इससे कांग्रेस पार्टी पर कोई हमला नहीं किया जा सकता. यह व्यक्ति विशेष का मामला है और कानून को अपना काम करना चाहिए."

बीजेपी के निशाने पर कांग्रेस
धीरज साहू के मामले में बीजेपी कांग्रेस पर लगातार हमले कर रही है. पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक कई बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है. मामले में पीएम मोदी शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के भाषणों को सुनें. उन्होंने जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है."

वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि वैश्विक भ्रष्टाचार विरोधी दिन से 2 दिन पहले ही हमने ऐसी तस्वीरें देखी, जिसमें एक सांसद के घर से इतना कैश मिला. उन्होंने कहा कि वह दावे से कह सकते हैं कि किसी ने अपने जीवन एकसाथ इतने पैसे में नहीं देखे होंगे.

6 दिसंबर को आयकर विभाग की छापेमारी
बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार (6 दिसंबर) को कांग्रेस सांसद धारज साहु से जुड़ीं बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड पर भी छापेमारी की थी. आयकर अधिकारियों ने छापेमारी में अब तक 300 करोड़ रुपये से ज्यादा बरामद किए हैं.

यह भी पढ़ें- '...जो करना है करेंगे', ममता बनर्जी की चेतावनी, पीएम मोदी से मांगा मिलने का समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget